logo

Big Update : दिल्ली वासियो के लिए आई बुरी खबर, 31 जनवरी तक इन सब कॉलोनियो को तोड़ देगी सरकार

Delhi News : अवैध निर्माण के ऊपर सरकार लगातार नज़र रखे हुए हैं और दिल्ली की इन 80 जगहों पर सरकारी बुलडोज़र चलने जा रहा है, 31 जनवरी तक सरकार ये करवाई जारी रखेगी | आइये जानते हैं विस्तार से 

 
Big Update : दिल्ली वासियो के लिए आई बुरी खबर, 31 जनवरी तक इन सब कॉलोनियो को तोड़ देगी सरकार 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update : दिल्ली-एनसीआर में लगातार बुलडोजर ऐक्शन जारी है। दिल्ली में बीते दो दिनों के दौरान 80 जगहों पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई। दिल्ली नगर निगम ने बुधवार और गुरुवार को यह कार्रवाई की। इस दौरान अवैध निर्माण के खिलाफ 29 सिलिंग की गई। गुरुवार को निगम ने भाटी, आया नगर, सैदुलाजाब, जैतपुर, जामिया नगर, बुराड़ी, बख्तावरपुर, नरेला, मुस्तफाबाद, मंदावली में 38 जगहों पर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। साथ ही 10 जगह पर सिलिंग भी की गई। इसके अलावा भाटी, मंडी, छावला, ढिंचाऊं, मुंडका, नरेला, बुराड़ी में 22 जगहों पर निजी कृषि भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए प्लॉटों को गिराया गया। इसमें इन प्लॉटों पर चारदीवारी की गई थी। जिन्हें निगम ने तोड़ दिया है। 


बुलडोजर ऐक्शन के बाद जानकारी देते हुए निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार निजी कृषि भूमि पर अवैध निर्माण को हटाने की प्रक्रिया जारी रहेगी। इन जगहों पर प्लॉटों के पास अवैध तरह से बनाई गई सड़कों को भी ध्वस्त किया जा रहा है। निगम की कार्रवाई से अब तक 35 एकड़ निजी कृषि भूमि को वापस हासिल किया गया। ग्रैप 3 की पाबंदियां लागू होने के कारण दिल्ली में बुधवार से पहले तक सात दिनों तक ध्वस्तीकरण कार्य पर प्रतिबंध था। पाबंदियां हटने के बाद निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। इन कार्रवाई में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

PPF Scheme : PPF में पैसा निवेश करने वालों की लगेगी लॉटरी, बजट 2024 में होगा ये ऐलान

31 जनवरी तक निगम की कार्रवाई जारी रहेगी

निगम के अधिकारियों के अनुसार अवैध निर्माण के खिलाफ निगम की कार्रवाई 31 जनवरी तक जारी रहेगी। निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल और अधिकारियों के साथ कई जगहों पर जाएंगे। इसमें अवैध ढांचे में तोड़फोड़ की जाएगी। बीते तीन माह के दौरान ने निगम के पास 1204 अवैध निर्माण के मामले सामने आए थे। जिसके बाद 989 जगहों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। 68 मामलों में दिल्ली पुलिस के समक्ष शिकायतें भी दर्ज कराई है।