logo

UP में बिगड़ा मौसम, इन इलाकों में हो सकती है भारी बारिश

Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। 29 मार्च को भी राज्य के पश्चिमी भाग में कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा, गरज चमक के साथ वर्षा होने की भी संभावना है।

 
Weather

Haryana Update: आपको बता दें, की यूपी में आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर बदल जाएगा। मार्च के आखिरी दिनों में देश भर में बारिश हो सकती है। 29 मार्च से बारिश और 30-40 km/h की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। 

यूपी मौसम विभाग ने भी तेज आंधी और मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। दरअसल, मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 मार्च से प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ के असर से गरज के साथ बारिश हो सकती है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Center) के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आने वाले तीन दिनों में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव होने वाला है। 28 मार्च (गुरुवार) को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया गया है। 

वर्तमान समय में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। 29 मार्च को भी राज्य के पश्चिमी भाग में कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा, गरज चमक के साथ वर्षा होने की भी संभावना है।

30 मार्च को पश्चिमी यूपी में भी बारिश और गरज-चमक हो सकती है। इसी तरह, पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक भी हो सकती है। दोनों पक्षों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा भी चलेगी। 

31 मार्च को पूर्वी यूपी में बारिश और गरज चमक की संभावना है, लेकिन पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। हल्की बारिश गर्मी के तेवरों को नरम कर सकती है। 

लखनऊ मौसम केंद्र ने बताया कि प्रयागराज पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म जिला था। जबकि झांसी दूसरे स्थान पर था। उच्चतम तापमान 38 से 37 डिग्री सेल्सियस था। तापमान कानपुर में 36 डिग्री सेल्सियस और आगरा में 37 डिग्री सेल्सियस था।

click here to join our whatsapp group