logo

Automobile: टाटा मोटर्स का नया इलेक्ट्रिक एसयूवी हुआ लॉन्च

Automobile News:टाटा पंच ईवी ने किया दमदार एंट्री, बुकिंग शुरू, देखें कार की खासियतें और बैटरी रेंज की डिटेल्स!
 
tata
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Haryana Update, Tata's New Electric Car: टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक पंच एसयूवी ने भारतीय बाजार में एंट्री कर ली है. इसी के साथ कंपनी ने acti.ev आर्किटेक्चर लॉन्च कर दिया है, Punch EV को इस प्लेटफॉर्म पर बनी पहली इलेक्ट्रिक कार है. इसके लिए बुकिंग आज से शुरू हो गई है. Punch.ev को 21000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर रिजर्व किया जा सकता है. बुकिंग के लिए डीलरशिप और ऑनलाइन दोनों प्लेटफॉर्म की मदद ली जा सकती है.

Electric Punch के फीचर्स

LED हेडलैंप
स्मार्ट डिजिटल DRLs
6 एयरबैग्स
क्रूज कंट्रोल
फ्रंट फॉग लैंप
हरमन का 17.78 cm इंफोटेनमेंट
एंड्राइड ऑटो और एपल कारप्ले
सनरूफ ऑप्शन
R16 डायमंड कट अलॉय व्हील्स
एयर प्योरीफायर, AQI डिस्प्ले
ऑटो फोल्ड ORVM
17.78 cm डिजिटल कॉकपिट
हरमन 26.03 cm एचडी इंफोटेनमेंट
डुअल टोन बॉडी कलर
360º कैमरा सराउंड व्यू मिरर
ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर
वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स
वायरलेस स्मार्ट फोन चार्जर

Electric Punch की बैटरी और रेंज

कारें कई बैटरी पैक ऑप्शन्स के साथ आएगी, जो अलग-अलग रेंज ऑफर करेंगे. इलेक्ट्रिक पंच की रेंज 300 किलोमीटर से 600 किलोमीटर तक जा सकती है. ये प्लेटफॉर्म AC चार्जिंग के लिए 7.2kW से 11kW तक के ऑन बोर्ड चार्जर सपोर्ट कर सकता है. वहीं DC फास्ट चार्जिंग के लिए ये 150kW के चार्जर को सपोर्ट करता है. माना जा रहा है इलेक्ट्रिक पंच मात्र 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग में 100 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है.

Electric Punch की सेफ्टी

लेटेस्ट आर्किटेक्चर पर बनी कार ग्लोबल NCAP और भारत NCAP सेफ्टी प्रोटोकॉल्स को फॉलो करेगी. साथ में कार को ADAS level 2 सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा. पंच को भी ग्लोबल एनसीएपी कार क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है. कार में अच्छा खासा केबिन स्पेस और स्टोरेज मिलेगा.

Electric Punch Price

अभी टाटा मोटर्स ने सिर्फ पंच इलेक्ट्रिक की डिटेल से पर्दा हटाया है और इसकी बुकिंग शुरू की है. जल्द ही इस कार की कीमत और बाकी डिटेल्स सामने आएंगी.

Automobile : खराब कंपोनेंट्स के कारण 72,000 से अधिक वाहनों को वापस बुलाने का आदेश