logo

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने अगले तीन दिन तक 6 ट्रेनें रद्द, 7 डायवर्ट और 6 शॉर्ट टर्मिनेट

Railway: रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई हैं। रेलवे ने दिल्ली-अंबाला रेल खंड पर करनाल रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) पैनल के कार्यान्वयन के लिए यातायात ब्लॉक लिया है। इसके चलते 19 से 21 मई तक 6 ट्रेनें रद्द, 7 ...

 
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने अगले तीन दिन तक 6 ट्रेनें रद्द, 7 डायवर्ट और 6 शॉर्ट टर्मिनेट
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Railway: रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई हैं। रेलवे ने दिल्ली-अंबाला रेल खंड पर करनाल रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) पैनल के कार्यान्वयन के लिए यातायात ब्लॉक लिया है। इसके चलते 19 से 21 मई तक 6 ट्रेनें रद्द, 7 डायवर्ट, 6 शॉर्ट टर्निमेट, 8 विनिमयन व 5 ट्रेनें 80 से 165 मिनट तक लेट रहेंगी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
दिल्ली रेल मंडल द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 21 मई को 14680 अमृतसर-नई दिल्ली, 14681 नई दिल्ली-जालंधर सिटी, 14679 नई दिल्ली-अमृतसर, 14682 जालंधर सिटी-नई दिल्ली, 64465 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र जंक्शन ईएमयू, 64454 कुरुक्षेत्र जंक्शन-दिल्ली जंक्शन ट्रेनें रद्द रहेंगी।

8th Pay Commission: सैलरी में 35% बढ़ोतरी और पेंशन ₹25,740 तक, जानिए पूरी जानकारी

ये ट्रेनें देरी से चलेंगी
आपको बता दें कि 12046 चंडीगढ़ नई दिल्ली 20 मई को चंडीगढ़ से 105 मिनट देरी से चलेगी। 15708 अमृतसर-कटिहार जंक्शन 20 मई को अमृतसर से 90 मिनट देरी से, 12926 अमृतसर- मुंबई सेंट्रल 20 मई को अमृतसर से 80 मिनट देरी, 22430 पठानकोट- दिल्ली जंक्शन 21 मई को पठानकोट से 165 मिनट देरी से व 04652 अमृतसर- जयनगर 21 मई को 105 मिनट देरी से रवाना होगी।

इन ट्रेनों के रूट को किया डायवर्जन
21 मई को 22488 अमृतसर-दिल्ली बंदे भारत व 15708 अमृतसर-कटिहार को अम्बाला कैंट जंक्शन सहारनपुर जंक्शन के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। 12926 अमृतसर- मुंबई सेंट्रल को कुरुक्षेत्र जंक्शन जींद जंक्शन पानीपत जंक्शन के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।

03309 धनबाद जंक्शन- जम्मूतवी स्पेशल, 22709 नांदेड़ अंब अंदौरा व 20 मई को 12925 मुंबई सेंट्रल- अमृतसर ट्रेन को पानीपत जंक्शन जींद जंक्शन-नरवाना जंक्शन-कुरुक्षेत्र जंक्शन के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। 12715 नांदेड़ अमृतसर 20 मई को हजरत निजामुद्दीन जंक्शन- सहारनपुर जंक्शन अम्बाला कैंट जंक्शन के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।