logo

हरियाणा मे महिला पुलिस को जिंदा जलाने की कोशिश, बिजली चोरी की जांच करने पहुंची थी टीम

Haryana News: पुलिस अधिकारियों ने घर में मौजूद महिलाओं से पूछताछ की और अंदर जाने की अनुमति मांगी। इस पर एएसआई विमला ने महिलाओं से बात करने की कोशिश की, लेकिन तभी महिलाओं ने उन पर हमला कर दिया।
 
haryana narnaul news: 112 women police attack
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, नारनौल. शहर की भूप कॉलोनी में बिजली चोरी की जांच करने गई बिजली विभाग की टीम और डायल 112 की पुलिस टीम पर हमला किया गया। आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी पर पेट्रोल डालने की कोशिश की, जबकि एक महिला ने महिला पुलिसकर्मी के बाल पकड़कर खींच लिए। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मी को छुड़ाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बिजली चोरी की शिकायत पर गई थी टीम
बिजली विभाग के एसडीओ मोहम्मद अजहरुद्दीन के नेतृत्व में टीम शुक्रवार दोपहर को भूप कॉलोनी में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची थी। टीम जब रतन नामक व्यक्ति के घर पहुंची, तो उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया। जब टीम ने डायल 112 को बुलाया, तो पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को समझने लगी।

महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला
पुलिस अधिकारियों ने घर में मौजूद महिलाओं से पूछताछ की और अंदर जाने की अनुमति मांगी। इस पर एएसआई विमला ने महिलाओं से बात करने की कोशिश की, लेकिन तभी महिलाओं ने उन पर हमला कर दिया। झगड़े के दौरान एक युवक घर के अंदर से पेट्रोल की बोतल लेकर आया और उसने महिला पुलिसकर्मी और पुलिस की गाड़ी पर पेट्रोल डालने की कोशिश की।

मौके पर अफरा-तफरी, पुलिस कर रही जांच
घटना के बाद मौके पर हंगामा मच गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया, जिससे पुलिसकर्मियों को बचाया जा सका। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

हरियाणा मे SYL नहर मे शव मिलने से हड़कंप, गोताखोर प्रगट सिंह ने निकाला शव