logo

Haryana: हरियाणा में पहली कक्षा में दाखिले के लिए उम्र बढ़ी, अब केवल इसी उम्र के बच्चों को मिलेगा प्रवेश

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। अब हरियाणा के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 में सिर्फ 6 साल के बच्चों को ही दाखिला मिलेगा। जानकारी के मुताबिक सरकार ने पिछले साल साढ़े 5 साल की उम्र तय की थी।
 
हरियाणा में पहली कक्षा में दाखिले के लिए उम्र बढ़ी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। अब हरियाणा के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 में सिर्फ 6 साल के बच्चों को ही दाखिला मिलेगा। जानकारी के मुताबिक सरकार ने पिछले साल साढ़े 5 साल की उम्र तय की थी। मिली जानकारी के मुताबिक नए फैसले के पीछे की वजह राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 है। इसे नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए लागू किया गया है। जानकारी के मुताबिक विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। पहले 5 साल की उम्र में बच्चे को कक्षा 1 में दाखिला दिया जाता था। लेकिन, सत्र 2024-25 में सरकार ने दाखिले की उम्र बढ़ाकर साढ़े 5 साल कर दी थी। जिसे अब 6 महीने बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाचार्यों व स्कूल प्रभारियों को निर्देश भेज दिए गए हैं। 

6 महीने की छूट-
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा निदेशालय के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 में केवल वे बच्चे ही कक्षा 1 में प्रवेश ले सकेंगे, जिनकी आयु 1 अप्रैल 2025 को 6 वर्ष होगी। जानकारी के अनुसार हालांकि जिन बच्चों की आयु 1 अप्रैल 2025 को 6 वर्ष से कम होगी, उन्हें शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के नियम 10 के तहत फिर से 6 महीने की छूट मिलेगी।

कम उम्र में भी प्रवेश-
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि 1 अप्रैल 2025 को कक्षा 1 में जाने वाले बच्चों का प्रवेश न रोका जाए। जानकारी के अनुसार उन्हें कक्षा 1 में पढ़ने की अनुमति दी जाए, भले ही उन्होंने आयु सीमा यानी 6 वर्ष पूरी न की हो। उन्हें पूरे एक साल तक रोका न जाए।

शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देश-
Haryana Update News
Haryana Update