NCR में अवैध निर्माण पर एक्शन, बुलडोजर का शिकंजा
NCR Colony Big Breaking News: अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन की सख्ती जारी है। इसी कड़ी में गुरुग्राम को शुक्रवार को गांव अलीपुर और भोंडसी में अवैध रूप से पनप रही सात कॉलोनियों पर शुक्रवार को बुलडोजर चला।
May 4, 2024, 19:10 IST
follow Us
On
Haryana Update: इस गांव में चार एकड़ में दो फार्म हाउस कॉलोनियां विकसित की जा रही थी। पांच सौ से एक हजार वर्ग गज में फार्म हाउस काटे गए थे। भूमाफियाओं ने 500 मीटर सड़क का निर्माण कर दिया था।
तोड़फोड़ दस्ते के पहुंचने के बाद मौके पर हड़कंच मच गया। डीटीपी का आदेश मिलने के बाद तोड़फोड़ दस्ते ने बुलडोजर की मदद से इन दोनों कॉलोनियों को मलबे में मिला दिया।
इसके बाद तोड़फोड़ दस्ता गांव भोंडसी में पहुंच गया। यहां करीब साढ़े तीन एकड़ में दो कॉलोनियां थोड़ी-थोड़ी दूरी पर काटी जा रही थी। अभी इन कॉलोनियों में 450 मीटर सड़क का निर्माण किया था। इसके अलावा पांच मकान तैयार करने के लिए चारदीवारी खड़ी की गई थी। बुलडोजर की मदद से इन्हें जमींदोज कर दिया।