logo

जानिए Paytm, PhonePe, GooglePay समेत सारे UPI APP ने तय की लिमिट

Haryana Update: नए लिमिट के बाद से नहीं भेज पाएँगे ज्यादा पैसा
 
pic


Haryana Update: भारत में आज के समय में किसी को भी पैसे भेजना बहुत आसान है।  UPI भुगतान ऐप्स के माध्यम से किसी को भी पैसे भेजना आम बात है। UPI के जरिये हम किसी के साथ भी कम समय में पैसों का लेन-देन कर सकते हैं।  आज के समय में यह बहोत उपयोग भी किया जाता है। जिससे पैसों का भुगतान करने की समस्या लोगों के लिए आसान हो गई है। पर क्या आप जानते हैं कि  बहुत से लोग दैनिक सीमा से अनभिज्ञ हैं।  यहां हम आपको बताएंगे कि PhonePe, Gpay या Google Pay, Amazon Pay और Paytm की  दैनिक लेनदेन सीमाएँ क्या है।

 UPI लेन-देन की सीमाएं
PhonePe, Gpay या Google Pay, Amazon Pay और Paytm वर्तमान में भारत में सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस या UPI ऐप हैं। UPI के जरिए जयादा मात्रा में लेन-देन होता है।   ये भुगतान प्लैटफ़ॉर्म उपयोगकर्ता को किसी दूसरे व्यक्ति को पेमेंट भेजने के लिए काम आते हैं, लेकिन इसकी भी कुछ सीमाएं हैं।

 जानिये क्या रखी गई किस App की क्या सीमाएं?
 

Paytm
पेटीएम यूपीआई से आप एक दिन में 1 लाख रुपये ट्रांसफर कर सकते हैं।  हालांकि उसके लिए एक घंटे की समय सीमा भी तय की गई है।  1 घंटे में 20 हजार रुपए ट्रांसफर कर सकते हैं।  आप एक घंटे में अधिकतम 5 लेन-देन या एक दिन में 20 लेन-देन कर सकते हैं।

 PhonePe
PhonePe यूजर्स एक दिन में 1 लाख रुपये ट्रांसफर भी कर सकते हैं।  लेकिन, PhonePe के साथ अन्य कारक भी हैं।  यानी लिमिट आपके पास मौजूद किसी भी अकाउंट पर निर्भर करती है।  अलग-अलग बैंकों की अलग-अलग लिमिट होती है।

 Google Pay
Google Pay या Gpay से भारतीय यूजर्स एक दिन में UPI के जरिए 1 लाख तक का पेमेंट कर सकते हैं।  हालाँकि, आप एक दिन में केवल 10 लेन-देन ही कर सकते हैं।  यानी आप एक दिन में अधिकतम 10-10 हजार के 10 ट्रांजैक्शन पूरे कर सकते हैं

 

   Amazon Pay
Amazon Pay ने UPI ट्रांसफर की सीमा को भी सीमित कर दिया है।  यूजर्स एक दिन में 1 लाख रुपये से ज्यादा ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं।  हालांकि, नए यूजर्स रजिस्ट्रेशन के 24 घंटे के भीतर खाते से केवल 5,000 रुपये ही ट्रांसफर कर सकते हैं।

click here to join our whatsapp group