logo

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में 4 फीसदी का इजाफा

7th Pay Commission: जनवरी से फरवरी तक, यानी कर्मचारियों को भी एरियर मिलेगा। मार्च की सैलरी बढ़े हुए डीए के साथ आएगी, साथ ही दो महीने का एरियर भी मिलेगा।  

 
7th Pay Commission
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: केंद्रीय कर्मचारियों को अब महंगाई भत्ते (DA) में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद है। 30 मार्च को देश भर में केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा मिल सकता है।

केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में एक बार क्रेडिट मिल सकता है। हम ऐसा कह रहे हैं क्योंकि 31 मार्च को चालू वित्त वर्ष खत्म हो रहा है। कर्मचारियों के बकाए को वित्त वर्ष खत्म होने से पहले भुगतान किया जा सकता है। 30 मार्च को कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी मिल सकती है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैकों को 30 और 31 मार्च को शनिवार-रविवार होने के बावजूद खोलने का आदेश दिया है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चालू वित्त वर्ष के अंत से पहले कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी और एरियर मिल सकता है।  केंद्रीय कैबिनेट ने हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों (केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों) के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की अनुमति दी। कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से 50प्रतिशत कर दिया गया। जनवरी 2024 से बढ़ोतरी लागू होगी। जनवरी से फरवरी तक, यानी कर्मचारियों को भी एरियर मिलेगा। मार्च की सैलरी बढ़े हुए डीए के साथ आएगी, साथ ही दो महीने का एरियर भी मिलेगा।  

केंद्रीय कर्मचारियों के डीए के अलावा HRA में भी बढ़ोतरी हुई है। उन्हें शहर की कैटेगरी के अनुसार आरए मिलेगा। इसके अलावा, ड्रेस अलाउंस, चाइल्ड केयर अलाउंस, ट्रांसफर पर ट्रैवल अलाउंस आदि में बढ़ोतरी की गई है। अब कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी।  

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने देश भर के बैंकों को 30 से 31 मार्च को खुलने का आदेश दिया है। 31 मार्च, रविवार होने के बावजूद बैंक खुलेंगे।

आरबीआई ने कहा कि 31 मार्च 2024 रात 12 बजे तक NEFT और RTGS के जरिए भुगतान किया जा सकेगा। 30 और 31 मार्च 2024 को विशेष क्लीयरिंग ऑपरेशन होगा। 31 मार्च को रिपोर्टिंग खिड़की 1 अप्रैल, 2024 को दोपहर 12 बजे तक खुली रहेगी।