Haryana: हरियाणा में ग्रुप सी-डी के 50,000 पद भरे जाएंगे इस साल, मुख्य सचिव ने मांगे रिक्त पद

Haryana Update : हरियाणा से बड़ी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार इस साल CET के जरिए 50 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती करने जा रही है। जानकारी के अनुसार डॉ. विवेक जोशी ने इसके लिए विभिन्न विभागों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा है।
मिली जानकारी के अनुसार HSSC को विभिन्न विभागों से करीब 10 हजार पदों की डिमांड मिली है। इनमें से 5600 कांस्टेबल पद और 750 स्वास्थ्य विभाग के लिए हैं। सबसे ज्यादा भर्तियां शिक्षा विभाग में होने जा रही हैं। जानकारी के अनुसार हर साल 50 हजार पद भरने की तैयारी है। अब सरकार ने अपना वादा पूरा करना शुरू कर दिया है। आयोग के सदस्य भापेंद्र सिंह का कहना है कि विभागों से जानकारी मांगी गई है। सभी का डाटा आने पर इसे संकलित किया जाएगा। CET के बाद पदों की डिमांड बढ़ने की संभावना है और इसके बाद इन्हें विज्ञापित किया जाएगा।
भेजनी होगी मांग-
प्राप्त जानकारी के अनुसार एचएसएससी ने सरकार के समक्ष मांग रखी है कि सभी विभाग हर तिमाही में आयोग को मांग पत्र भेजें, ताकि भर्तियों को लेकर पहले से खाका तैयार किया जा सके।
परीक्षा का इंतजार-
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के 16 लाख से अधिक युवा सीईटी परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक आयोग व सरकार की ओर से इसकी परीक्षाओं की तिथि तय नहीं की गई है, जिससे युवाओं में रोष भी बढ़ रहा है। सरकार ने दावा किया था कि यह परीक्षा दिसंबर माह में आयोजित कर ली जाएगी, लेकिन अब जनवरी भी बीतने को है।