कब मनाया जाएगा दशहरा, 23 या 24 अक्‍टूबर को? जान लो सही डेट और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में दशहरा को बहोत महत्वपुण माना जाता है. क्योकी इस दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध कर सीता माँ को मुक्त करवाया था. आइए जानते हैं,

इस सालदशहरा का शुभ दिन कब है..

 

Haryana Update: हमारे देश में दशहरा का दिन बड़े ही धूमधाम और उत्साह से मनाते है. इसी दिन रावण दहन किया जाता है. हर साल आश्विन माह शुक्ल पक्ष की दशमी तारीख पर दशहरा मनाया जाता है.इसी दिन प्रभु श्रीराम ने रावण का  वध किया था. इस दिन को बुराई पर अच्छाई के जीत माना जाता हैं. धार्मिक मान्यता अनुसार कहा जाता हैं कि इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का भी वध किया था. ऐसे में इस साल दशहरा पर्व को कब मनाया जाएगा आइए जानते हैं. 

दशहरा इस दिन मनाया जाएगा:
हर साल दशहरा की तारीख बदलती है, क्योंकि यह हिन्दू पंचांगिक पंक्ति पर आधारित होती है. 2023 में, दशहरा को 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा, पंचाग के अनुसार, साल 2023 में आश्विन माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 23 अक्टूबर 2023 की शाम 5 बजकर 44 मिनट से शुरु होगा।

दशहरा पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा:
विजयादशमी के दिन शाम 5 बजकर 43 मिनट से लेकर तकरीबन ढाई घंटे तक रावण दहन का शुभ मुहूर्त हैं. दशहरे के दिन सुबह 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक पूजा का मुहूर्त होगा, उसके बाद दोपहर में 1 बजकर 19 मिनट से  3 बजकर 37 मिनट तक पूजा करने का  दूसरा मुहूर्त होगा। 

दशहरा का पर्व क्यों मनाया जाता हैं:
हिन्दू समाज दशहरा के त्योहार को बहुत महत्तवपुर्ण माना जाता हैं और इसको विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता हैं. इस त्योहार को विशेष तौर पर उत्तर भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है.

दशहरा का महत्व:

  • इसी दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध करके विजय प्राप्त की थी. इसलिए इस दिन को भगवान श्रीराम की विजय के रूप में मनाते है.
  • दशहरा का महत्व यह भी है बुराई पर अच्छाई कि जीत।
  • इस दिन लोग एक-दूसरे के साथ सहयोग और खुशी का जश्न मनाते हैं.
  • इस दिन कई प्रकार के आयोजन होते हैं जैसे रामलीला, मेला आदि

Weekly Vrat Tyohar 19 To 25 September 2022: इस सप्ताह पड़ रहे हैं ये व्रत त्योहार, देखिए लिस्ट