Kisan Rin Portal क्या है? इससे किसानो को क्या मिलेगा फ़ायदा, आइये जाने सबकुछ
Haryana Update, What Is Kisan Rin Portal : भारत सरकार किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाती है। पिछले साल सरकार ने किसान ऋण पोर्टल (Kisan Rin Portal) का शुभारंभ किया था। इस पोर्टल पर किसानों का डेटा उपलब्ध होता है, जिससे किसानों को आसानी से ऋण प्राप्त करने में मदद मिलती है।
किसान ऋण पोर्टल का विवरण
किसान ऋण पोर्टल पर किसान अपने आधार कार्ड से पंजीकृत करवा सकते हैं। इस पोर्टल पर किसानों का डेटा मौजूद होता है। यदि कोई किसान अभी तक इस पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है, तो वह आसानी से आधार कार्ड की सहायता से पंजीकरण कर सकता है। जिन किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से ऋण लिया है, उनकी जानकारी इस पोर्टल पर आसानी से उपलब्ध होती है। इस पोर्टल के माध्यम से किसानों के ऋण की मॉनिटरिंग करना अब काफी आसान हो गया है।
किसानों के लिए मदद कैसे मिलेगी
किसान ऋण पोर्टल पर किसानों की सभी जानकारी उपलब्ध होती है। इससे किसान आसानी से केसीसी के माध्यम से एग्री लोन ले सकते हैं। सरकार का उद्देश्य है कि किसान साहूकारों से लोन लेने की जगह केसीसी के माध्यम से सब्सिडी के साथ लोन लें। इस पोर्टल पर पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के लाभार्थियों की जानकारी भी मिलती है। अगर कोई किसान लोन लेता है और समय पर लोन का भुगतान करता है, तो सरकार उसे अतिरिक्त लाभ प्रदान करती है। इसके अलावा, किसान क्रेडिट कार्ड पर किसानों को सस्ते दर पर आसानी से ऋण प्राप्त होता है।