WeathR Alert: अगले 24 घंटे में इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, तेज हवाओं के साथ होगी औलावृष्टी

मौसम विभाग के अनुसार देश के इन राज्यों में कल तेज बारिश होने के आसार है. इसके साथ ही चक्रवाती तुफान आने की संभावना है. तो चलिए जानते हैं मौसम के बारे में ताजा अपडेट...
 

Haryana Update, New Delhi: देश में मौसम में बदलाव हो रहा है. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के निचले स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इससे तेज हवाओं के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है. इसके साथ ही औलावृष्टी भी हो सकती है. 

एक ट्रफ रेखा गंगीय पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा होते हुए उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक फैली हुई है।

एक ट्रफ रेखा पूर्वी विदर्भ से लेकर तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए उत्तरी तमिलनाडु तक फैली हुई है।

उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और इससे जुड़े इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

एक और चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और असम के उत्तरी तट पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।
मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और दक्षिण केरल में हल्की बारिश हुई।

ओडिशा के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.1 या उससे अधिक ऊपर था।

उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 से 5 डिग्री तक ऊपर था।

अगले 24 घंटे में इन जगहों पर होगी बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल और ओडिशा के उत्तरी तट पर हल्की बारिश संभव है।

16 मार्च से उत्तरी तेलंगाना विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में छिटपुट बारिश शुरू हो सकती है।

17 मार्च को बारिश की गतिविधि गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की उम्मीद है।