Weather: हरियाणा मे ठंड की बारिश का दौर शुरू, इस दिन गिरेंगे ओले गिरने की संभावना
Haryana Update Weather: लगभग ढाई महीने के इंतजार के बाद हरियाणा में मौसम ने करवट ली है और प्रदेश में सीजन की पहली बारिश हुई। सोमवार तड़के से 10 से ज्यादा जिलों में हल्की बूंदाबांदी से लेकर तेज बारिश देखी गई। बारिश के साथ ही तापमान में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई, जिससे हरियाणा मे ठंड बढ़ चुकी है।
Haryana Weather forecast: मौसम विभाग का पूर्वानुमान:
IMD के अनुसार, अगले तीन दिनों तक हरियाणा के कई जिलों में मौसम साफ रहेगा, कई जिलों मे हल्की बूँदाबाँदी देखने को मिल सकती है। लेकिन 17 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
27 दिसंबर से बदल जाएगा मौसम: मौसम जानकारों के अनुसार, 27 दिसंबर से प्रदेश में फिर से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
फसलों के लिए जरूरी है बारिश:
इस बारिश से केवल ठंड ही नहीं बढ़ी, बल्कि रबी फसलों को भी फायदा होगा है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हो सकती है।
Cibil Score: एक बार खराब होने पर कितने टाइम मे होता है ठीक, लोन लेना है तो जान लीजिये
कोहरे का असर:
दिन-रात के तापमान में अंतर कम होने से ठंड का असर और तेज हो सकता है। खासतौर पर सुबह और रात के वक्त कोहरा छाने की वजह से विजिबिलिटी घटने के आसार हैं।
सावधानी बरतें:
आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने और कोहरे के कारण ट्रैफिक और दैनिक गतिविधियों में बाधा हो सकती है। जरूरी एहतियात रखें और सुरक्षित रहें।
प्रदेश में तापमान
जिला न्यूनतम अधिकतम
अंबाला 9.1 13.2
हिसार 10.8 14.1
करनाल 8.5 13.6
कुरुक्षेत्र 9.3 12.6
पानीपत 8.1 14.6
रोहतक 11.8 15.3
सिरसा 12.4 14.8
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)