Vivah Muhurat 2025: पूरे साल के शादी के शुभ मुहूर्त, पूरी लिस्ट यहां देखें

Vivah Muhurat 2025: शादी की योजना बना रहे लोगों के लिए जरूरी खबर! साल 2025 में विवाह के शुभ मुहूर्तों की पूरी लिस्ट जारी हो गई है। पंचांग के अनुसार, जनवरी से दिसंबर तक कई शुभ तिथियां हैं, जिनमें विवाह करना बेहद शुभ रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति को देखते हुए ज्योतिषाचार्यों ने ये मुहूर्त तय किए हैं। अगर आप भी शादी की तारीख तय करना चाहते हैं, तो नीचे देखें पूरे साल की शुभ तिथियों की डिटेल।
 
 
Haryana update : नया साल 2025 शुरू हो चुका है, और इसके साथ ही नए जीवन की शुरुआत करने वाले लोगों के लिए विवाह के शुभ मुहूर्त जानना बेहद जरूरी है। हर साल की तरह इस साल भी शादी के लिए विशेष मुहूर्त पंचांग के अनुसार तय किए गए हैं, जिससे दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे।

जनवरी से दिसंबर तक के विवाह मुहूर्त 2025

पंचांग के अनुसार, साल 2025 में कई शुभ योग बन रहे हैं, जिनमें शादी-विवाह, सगाई, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। खासतौर पर जब सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे, तब विवाह के शुभ कार्यों की शुरुआत होगी। आइए जानते हैं पूरे साल के विवाह मुहूर्त।

जनवरी विवाह मुहूर्त 2025

16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26, 27

फरवरी विवाह मुहूर्त 2025

2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23, 25

मार्च विवाह मुहूर्त 2025

2, 6, 7, 12, 13

अप्रैल विवाह मुहूर्त 2025

14, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 25, 29, 30

मई विवाह मुहूर्त 2025

1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27, 28

जून विवाह मुहूर्त 2025

2, 4, 5, 7, 8

जुलाई से अक्तूबर तक विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।

नवंबर विवाह मुहूर्त 2025

2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25, 30

दिसंबर विवाह मुहूर्त 2025

4, 5, 6

शादी के लिए क्यों जरूरी है शुभ मुहूर्त?

हिंदू धर्म में विवाह एक पवित्र बंधन होता है, जिसे शुभ मुहूर्त देखकर किया जाता है। शुभ योग में शादी करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है।

अगर आप 2025 में विवाह की योजना बना रहे हैं, तो इन शुभ तारीखों को ध्यान में रखकर शादी का आयोजन करें।