UPSC CAPF result 2022 upsc.gov.in पर घोषित, ऐसे करें चेक
UPSC CAPF result 2022: यूपीएससी सीएपीएफ रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। संघ लोक सेवा आयोग ( Union Public Service Commission, UPSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा 2022 (CENTRAL ARMED POLICE FORCES, ASSISTANT COMMANDANTS) के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर रिलीज कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी, पोर्टल पर लॉगइन करके नतीजे देख सकते हैं।
यूपीएससी सीएपीएफ ASSISTANT COMMANDANTS परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट/ फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) (Physical Standards Test/ Physical Efficiency Tests) के लिए बुलाया जाएगा।
Also Read This News- SSC CGL Notification: कल जारी होगा सीजीएल नोटिफिकेशन, विभागों में हजारों नौकरियां
इसके अलावा, उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट में भी शामिल होना होगा। आयोजन अगस्त में 07, 2022 को किया गया था। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके कैंडिडेट्स आसान से रिजल्ट डाउनलोड कर पाएंगे।
यूपीएससी सीएपीएफ एसी रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सीएपीएफ रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद, अब एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर की जांच कर सकते हैं। अब फ़ाइल डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।
यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म के आवेदन प्रक्रिया इसी महीने के अंत में यानी कि, 26 सितंबर से शुरू होगी। कैंडिडेट्स 9 अक्टूबर 2022 तक शाम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करके फॉर्म भर पाएंगे।
Also Read This News- SSC CHSL 2022 Main exam: SSC CHSL मुख्य परीक्षा कल, इन डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करते वक्त सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और उसके बाद ही आवेदन करें। इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
# news # education # UPSC CAPF result 2022 # UPSC # upsc # gov # in # UPSC # capf result 2022 # UPSC CAPF result 2022 # upsc capf result # upsc capf 2022 # upsc result 2022 # upsc capf ac cut off 2021 # यूपीएससी सीएपीएफ रिजल्ट 2022 # School and Education