PM Kisan Yojana: 19वीं किस्त का पैसा नहीं मिलेगा इन किसानों को, जानें क्या है कारण

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट आया है। कुछ किसानों को इस बार किस्त का पैसा नहीं मिलेगा। इसकी वजह आधार और बैंक खाते में गलती, ई-केवाईसी अधूरी होना या भूमि रिकॉर्ड में गड़बड़ी हो सकती है। अगर आप भी पीएम किसान योजना का लाभ लेते हैं, तो जरूरी दस्तावेज जल्द अपडेट करें। नीचे जानें पूरी डिटेल।
 
 
Haryana update :प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) से जुड़े किसानों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे लाखों किसानों को सरकार ने झटका दिया है। केंद्र सरकार ने इस योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे 19वीं किस्त जारी होने से पहले करीब 50% किसान योजना से बाहर हो सकते हैं।

क्या है नया बदलाव?

केंद्र सरकार ने PM किसान योजना में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नए नियम लागू किए हैं। अब सिर्फ उन्हीं किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा, जिनके नाम पर जमीन दर्ज होगी। अगर जमीन दादा-परदादा, माता-पिता या परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम पर है, तो ऐसे किसानों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

सरकार का कहना है कि यह कदम योजना के दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाया गया है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि केवल वास्तविक किसानों को ही आर्थिक सहायता मिले।

1 जनवरी 2025 से नए नियम होंगे लागू

नए नियमों के अनुसार, 1 जनवरी 2025 से ऐसे सभी किसानों को योजना से बाहर कर दिया जाएगा, जिनके नाम पर जमीन नहीं होगी। इसके अलावा, किसानों को स्वामित्व के दस्तावेजों का सत्यापन करवाना अनिवार्य होगा।

किन किसानों पर पड़ेगा असर?

  • जिन किसानों की जमीन संयुक्त परिवार के नाम पर दर्ज है, वे योजना से बाहर हो सकते हैं।
  • अगर जमीन किसी अन्य सदस्य (जैसे पिता, दादा या चाचा) के नाम पर है, तो किसान को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर कई लोग एक ही जमीन के हिस्सेदार होते हैं, ऐसे में वे किसान भी योजना से वंचित हो सकते हैं, जिनके पास व्यक्तिगत स्वामित्व नहीं है।

क्या करें किसान?

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो अपनी जमीन को अपने नाम पर ट्रांसफर करवाएं। इसके लिए आपको यह कदम उठाने होंगे:
✔ भूमि स्वामित्व से जुड़े सभी दस्तावेज तैयार रखें।
✔ अगर जमीन परिवार के अन्य सदस्य के नाम पर है, तो उसे अपने नाम पर करवाएं।
✔ राजस्व विभाग या तहसील कार्यालय में संपर्क कर अपनी जमीन के रिकॉर्ड को अपडेट कराएं।

बड़ा असर, लाखों किसान हो सकते हैं बाहर

सरकार के इस फैसले से देशभर के लाखों किसान प्रभावित हो सकते हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में, जहां जमीनें अक्सर संयुक्त परिवारों के नाम पर होती हैं, वहां के किसानों के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन सकता है।

अगर आप चाहते हैं कि 19वीं किस्त का लाभ आपको मिले, तो जल्द से जल्द अपनी जमीन से जुड़े दस्तावेजों को अपडेट करवा लें, ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।