Tax 2025 : बैंक खाते से पैसे निकाले गए पैसो पर भी लगेगा टैक्स
Tax 2025 : बैंक ग्राहकों के लिए अहम खबर है। सरकार नए टैक्स नियम लागू करने की तैयारी में है, जिसमें बैंक खाते से निकाली गई रकम पर भी टैक्स लग सकता है। यदि आप बड़े कैश ट्रांजेक्शन करते हैं, तो यह नियम आपके लिए खास तौर पर जरूरी हो सकता है। नए बदलाव का सीधा असर आम लोगों और व्यापारियों पर पड़ेगा। नीचे जानें पूरी डिटेल।
Haryana Update : यदि आप अपने Bank खाता से पैसे निकालने के लिए आश्वस्त हैं, तो थोड़ी सावधानी बरतें. अनावश्यक टैक्स बचाने के लिए आपको सही योजना बनानी होगी. यह जानना जरूरी है कि एक वित्तीय वर्ष में कितनी रकम बिना टैक्स के निकाली जा सकती है.
इसके अलावा, तय सीमा से अधिक बार पैसे निकालने पर penalty का नियम केवल ATM Transaction पर ही नहीं, बल्कि Bank से निकलने वाले पैसे पर भी लागू होता है. इसलिए, समझदारी से और सही समय पर पैसे निकालें.
कितना Cash निकाल सकते हैं-
लोगों को ये लगता है कि वे अपने Bank खाता से चाहे जितना Cash निकाल सकते हैं, लेकिन Income Tax अधिनियम की धारा 194N के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति एक वित्तीय वर्ष में 20 Lakh रुपये से अधिक राशि निकालता है, तो उसे TDS देना होगा. यह नियम केवल उन लोगों पर लागू होता है जिन्होंने लगातार तीन साल से Income Tax रिटर्न नहीं भरा है. ऐसे व्यक्तियों को किसी भी बैंक, कोऑपरेटिव Bank या पोस्ट ऑफिस से 20 Lakh रुपये से अधिक की निकासी पर TDS का भुगतान करना होगा.
8th Pay Commission : कर्मचारियों की सैलरी होगी इतनी ज्यादा, जानिए पूरा हिसाब
इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों को राहत-
हालांकि, आईटीआर भरने वालों को इस नियम के तहत ज्यादा राहत मिल जाती है. ऐसे कस्टमर बिना TDS का भुगतान किए बैंक, पोस्ट ऑफिस या को-ऑपरेटिव Bank के खाते से एक वित्त वर्ष में 1 करोड़ रुपये तक Cash निकाल सकते हैं.
कितना देना पड़ेगा टीडीएस-
इस नियम के तहत यदि आपने एक करोड़ रुपये से ज्यादा अपने Bank खाता से निकाले तो 2 फीसद की दर से TDS काटा जाएगा. यदि आपने पिछले तीन साल से लगातार आईटीआर फाइल नहीं किया है तो 20 Lakh रुपये से अधिक की नकद निकासी पर 2 फीसद और 1 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी पर 5 फीसद TDS देना पड़ जाएगा.
ATM Transaction पर पहले से ही है चार्ज-
Bank ATM से निर्धारित लिमिट से अधिक बार रुपये निकालने पर चार्ज वसूलते हैं. आरबीआई ने एक जनवरी, 2022 से ATM से Cash निकालने पर सर्विस चार्ज बढ़ाया, जो अब 21 रुपये है, जबकि पहले यह 20 रुपये था. अधिकांश Bank अपने ATM से हर महीने पांच Transaction फ्री प्रदान करते हैं, जबकि अन्य Bank के ATM से तीन फ्री Transaction मिलते हैं. मेट्रो शहरों में, ग्राहकों को अपने ही Bank से केवल तीन बार फ्री Cash निकालने की अनुमति है.