UP के इस शहर के Flipkart वेयर हाउस से गायब हुए 77 लाख के जूते, मुकदमा हुआ दर्ज

UP News: प्रज्ज्वल आर्य ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि दिवाली से लेकर नए साल तक उनकी कंपनी को Flipkart के जरिए ऑनलाइन ऑर्डर मिले और ये ऑर्डर लॉजिस्टिक कंपनी ग्लैम ने भेजे थे।
 

UP News Hindi (Haryana Update) : प्रज्ज्वल आर्य ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि दिवाली से लेकर नए साल तक उनकी कंपनी को Flipkart के जरिए ऑनलाइन ऑर्डर मिले और ये ऑर्डर लॉजिस्टिक कंपनी ग्लैम ने भेजे थे। आगरा में Flipkart के गोदाम से लाखों रुपये के जूते गायब हो गए, जिसके बाद लॉजिस्टिक कंपनी पर लाखों रुपये के जूते गायब करने का आरोप लगा है। कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। 

Logistics Company की ओर से Flipkart के गोदाम में 10 हजार जूते भेजे गए थे। जिसमें से 6 हजार प्रोडक्ट गायब हो गए। आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जूते गायब कर दिए, जिसके बाद शिकायत पर सिकंदरा थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, रकाबगंज क्षेत्र के रहने वाले प्रज्ज्वल आर्य की वैलेंटी नाम से कंपनी है। यह कंपनी ऑनलाइन ट्रेडिंग (Online Selling) करती है। प्रज्ज्वल आर्य ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि दिवाली से लेकर नए साल तक उनकी कंपनी को Flipkart के जरिए ऑनलाइन ऑर्डर मिले और ये ऑर्डर लॉजिस्टिक कंपनी ग्लैम ने भेजे थे। 

करीब 77 लाख रुपये का माल गायब-
प्रज्ज्वल आर्य ने शिकायत में बताया कि एक माह पहले जब ऑनलाइन पोर्टल चेक किया तो उसमें 6 हजार जूते वापस दिखाए गए थे। जब वह वापस किए गए माल के बारे में जानकारी करने Flipkart के गोदाम में गए तो वहां जूते नहीं मिले और जानकारी करने पर पता चला कि वहां कोई माल आया ही नहीं है। इस मामले में जब प्रज्ज्वल ने कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी ली तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। प्रज्ज्वल आर्य ने आरोप लगाया है कि करीब 77 लाख रुपये का माल कहीं और बेच दिया गया। आरोप है कि लाखों रुपये के जूते गायब कर दिए गए।

Flipkart के गोदाम से करीब 77 लाख रुपये के जूते गायब होने के मामले में सिकंदरा थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले पर सिकंदरा थाना प्रभारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि प्रज्ज्वल आर्य की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है, शिकायत में कहा गया है कि ग्लैम लॉजिस्टिक कंपनी के मालिक, अधिकारी और कर्मचारियों पर चोरी और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।