salary hike : केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, सैलरी बढ़कर हुई इतने रुपये
 

salary hike : 8th CPC update केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हाल ही में गुड न्यूज आई है। 8वें वेतन आयोग के तहत उनकी सैलरी में भारी बढ़ौतरी (salary hike) होने वाली है।
 

salary hike :  8th CPC update केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हाल ही में गुड न्यूज आई है। 8वें वेतन आयोग के तहत उनकी सैलरी में भारी बढ़ौतरी (salary hike) होने वाली है। कर्मचारियों का मौजूदा वेतन 19,900 रुपये से बढ़कर अब 56,914 रुपये तक पहुंचने वाला है। यह बढ़ौतरी कर्मचारियों के लिए एक बड़े तोहफे से कम नहीं होगी।

 

 

इस बढ़ौतरी का कर्मचारी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसका फायदा लाखों पेंशनर्स (govt pensioners)को भी मिलेगा, जिससे उन्हें महंगाई से लड़ने में भी मदद मिलेगी। सरकार के इस फैसले से कर्मचारी वर्ग के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। अब उन्हें पहले से कहीं अधिक वित्तीय लाभ मिलेगा, जिससे उनके जीवनस्तर में पहले से अधिक सुधार आएगा और वित्तीय स्थिति को मजबूत करेगा। 

 

सरकार ने उठाया है यह कदम -


हाल ही में सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में बदलाव को लेकर 8वें वेतन आयोग का गठन (8th pay commission new update)किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए अब सरकार की ओर से पैनल का गठन किया जाएगा, यह पैनल जल्द ही अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा और सरकार को सौंपेगा।

 

रिपोर्ट में कर्मचारियों के लाभ बढ़ाने के लिए कई सिफारिशें हो सकती हैं। अगर सभी सुझाव मांगे जाएंगे। कर्मचारियों को आने वाले समय में अधिक वेतन मिलेगा। उम्मीद है कि यह नया वेतन आयोग (new pay commission) अगले साल यानी 2026 से लागू होगा, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक रूप से राहत मिलेगी।

सैलरी स्ट्रक्चर में आएगा बदलाव - 


सरकार ने 16 जनवरी को नए वेतन आयोग के गठन को लेकर एक बड़ी घोषणा की, जिसके बाद से ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में उत्साह की लहर है और अब वे फिटमेंट फैक्टर (fitment factor in 8th CPC) को जानने के लिए बेसब्र हैं। वे जानना चाहते हैं कि वेतन और पेंशन में क्या बदलाव होगा।


एक प्रस्तावित पैनल इस पर काम कर रहा है, जो कर्मचारियों के लिए नई सैलरी संरचना तय करेगा। जैसे ही यह तय हो जाएगा, सभी कर्मचारियों को विभिन्न स्तरों यानी 1 से 10 तक के लेवल वाले कर्मचारियों की सैलरी (level 10 employees salary) के बारे में जानकारी मिल जाएगी। इससे कर्मचारियों को एक साफ और समझने योग्य सैलरी स्ट्रक्चर मिलेगा, जो उनके वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाएगा।

फिटमेंट फैक्टर का रोल-


फिटमेंट फैक्टर एक तरह का गुणक होता है, जिसका उपयोग कर्मचारियों के वेतन में बदलाव करने के लिए किया जाता है। यह मौजूदा वेतन को एक निश्चित मानक पर बढ़ाने का काम करता है।

8वें वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स (8th CPC pay matrix) के तहत नया पैनल कर्मचारियों की सैलरी का हिसाब विभिन्न नौकरी स्तरों के आधार पर करेगा। पहले, पुराने 7वें आयोग के तहत यह मल्टीप्लायर 2.57 था, जिससे कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 7,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये (basic salary in 7th CPC) हो गया था। अब नए पैनल के तहत वेतन संरचना में और बदलाव की उम्मीद है, जिससे कर्मचारियों को लाभ होगा।

इतना बढ़ेगा फिटमेंट फैक्टर -


नए वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) बढ़कर 2.86 होने का अनुमान है। इससे न्यूनतम वेतन 19900 रुपये से बढ़कर 56914 रुपये तक पहुंच सकता है। इस बदलाव से कर्मचारियों की सैलरी में 186 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है, जो एक बड़ा आर्थिक सुधार होगा।

इतना बढ़ेगा लेवल 1 से 5 तक के कर्मचारियों का वेतन -


अगर नए वेतन आयोग (levelwise salary in 8th CPC)के तहत वेतन में संशोधन होता है, तो कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है। सबसे कम स्तर यानी लेवल-1 के कर्मचारियों का वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 51,480 रुपये हो सकता है। वहीं, दूसरे स्तर के कर्मचारियों की सैलरी 19,900 रुपये से बढ़कर 56,914 रुपये हो सकती है। तीसरे स्तर के कर्मचारियों के वेतन में भी अच्छा इजाफा होगा, जो 21,700 रुपये से बढ़कर 62,062 रुपये तक पहुंच सकता है। चौथे स्तर के कर्मचारियों (govt employees) की सैलरी 25,500 रुपये से बढ़कर 72,930 रुपये हो सकती है। पांचवें स्तर के कर्मचारियों को 29,200 रुपये मिलते थे, जो अब बढ़कर 83,512 रुपये हो सकते हैं। 

 6 से 10 तक के लेवल वालों की इतनी होगी बढ़ौतरी -


नई वेतन संरचना (salary structure in 8th CPC)के तहत कर्मचारियों की सैलरी में बड़े बदलाव की संभावना है। पहले, लेवल 6 के कर्मचारियों की सैलरी 1,01,244 रुपये तक पहुंच सकती है, जबकि सातवें लेवल के कर्मचारियों के लिए 44,990 रुपये से 1,28,000 रुपये होने की उम्मीद है। आठवें स्तर के कर्मचारियों की सैलरी 47,600 रुपये से बढ़कर 1,36,136 रुपये हो सकती है। वहीं, नौवें स्तर के कर्मचारियों की सैलरी 53,100 रुपये से बढ़कर 1,51,866 रुपये हो सकती है और अब सबसे उच्च स्तर यानी दसवें स्तर (Level 10 employees salary hike) के कर्मचारियों के वेतन में भी अच्छा इजाफा होगा, जो 56,100 रुपये से बढ़कर 1,60,446 रुपये तक पहुंच सकता है।


वेतन बढ़ौतरी के लिए ये फॉर्मूला हो सकता है लागू-


माना जा रहा है कि इस बार सरकार फिटमेंट फैक्टर की जगह कोई नया फॉर्मूला अपनाते हुए भी वेतन बढ़ौतरी कर सकती है।  इसमें कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में बढ़ौतरी के लिए एक्रोयड फॉर्मूले (akroyd formula) का उपयोग किया जा सकता है। इससे कर्मचारियों को एक उचित और प्रभावी बढ़ौतरी मिलने की संभावना है। हालांकि कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि महंगाई और कर्मचारियों की मौजूदा आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर ही लागू होगा।


7वें वेतन आयोग में हुआ था इस फॉर्मूले का इस्तेमाल -

पिछले 7वें वेतन आयोग के तहत एक्रोयड फॉर्मूले (akroyd formula detail) यानी एक खास गणना विधि का इस्तेमाल करते हुए कर्मचारियों के वेतन में बड़ी बढ़ौतरी की थी। इस विधि के तहत कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन (basic salary hike) को 7,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये किया गया था। इस बढ़ोतरी का निर्धारण उस समय की जीवन-यापन की लागत और पोषण संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया था, जिससे कर्मचारियों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके।

8th Pay Commission : इतने हजार रुपए बढ़ेगी सैलरी और पेंशन