RRB Group D Post List: रेलवे ग्रुप डी में मिलती है ये नौकरियाँ, जाने सेलरी 

RRB Group D Post List: रेलवे ग्रुप डी की भर्ती इस वर्ष की सबसे बड़ी भर्ती में से एक है। रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवा लोगों ने इसका बेसब्री से इंतजार किया।
 

RRB Group D Post List:  रेलवे ग्रुप डी की भर्ती इस वर्ष की सबसे बड़ी भर्ती में से एक है। रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवा लोगों ने इसका बेसब्री से इंतजार किया। रेलवे की इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया www.rrbapply.gov.in पर जारी है। जो लगभग एक महीने तक जारी रहेगा।

 

RRB Group D Vacancy 2025 के लिए अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 है। ऐसे में अभ्यर्थी रेलवे भर्ती फॉर्म भरने से जुड़ी सभी जानकारी जानना चाहते हैं। रेलवे ग्रुप डी के पद क्या हैं? जिन पर काम मिलेगा RRB ग्रुप डी में सैलरी कितनी है? योग्यता का क्या अर्थ है? यहाँ सब कुछ पढ़ें

 


आरआरबी ग्रुप डी के लिए योग्यता क्या है?
आरआरबी ग्रुप डी की इस भर्ती में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 10वीं पास के अलावा इसमें कोई अतिरिक्त योग्यता नहीं मांगी गई है। रेलवे की इस भर्ती में पहले आईटीआई भी आवश्यक योग्यता थी, लेकिन अब नहीं है। साथ ही अभ्यर्थियों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 36 वर्ष होनी चाहिए। 


ग्रुप डी के पद क्या हैं?
RRB ग्रुप डी में इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और एस एंड टी विभागों में यह भर्ती है। उम्मीदवारों को एस एंड टी असिस्टेंट, वर्कशॉप असिस्टेंट, ब्रिज, कैरिज और वैगन, डीजल लोको शेड, इलेक्ट्रिकल लोको शेड, ऑपरेशन असिस्टेंट, पी.वे, टीएल एंड एसी असिस्टेंट, ट्रैक मशीन असिस्टेंट, टीआरडी, पॉइंट्समैन बी और ट्रैकमेंटेंनर-IV के पदों पर नियुक्त किया गया है। 


रेलवे ग्रुप डी के पदों में सबसे प्राथमिक लेवल का काम होता है। इन पदों पर काम करने वाले लोग रेलवे की पटरियों, कोचों, स्टोरों, डिपार्टमेंटों आदि का रखरखाव और देखभाल करते हैं। यह भी डिपार्टमेंट पर निर्भर करता है। कुल मिलाकर, इसमें सहयोग करना होगा। 


रेलवे भर्ती में उम्मीदवारों को सीबीटी परीक्षा, पीईटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से चुना जाएगा। रेलवे सीबीटी परीक्षा डेढ़ घंटे या ९० मिनट की होगी। जिसमें सौ प्रश्न पूछे जाएंगे। यह सामान्य विज्ञान, गणित, बुद्धिमत्ता और तर्क, सामान्य जागरुकता और सामियिकी से प्रश्नों को शामिल करेगा। 


7वें वेतन आयोग के अनुसार, इन विभिन्न आरआरबी ग्रुप डी लेवल-1 पदों पर चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती वेतन 18,000 रुपये दिया जाएगा। इसमें अतिरिक्त वेतन और सुविधाएं भी शामिल होंगी। 

Haryana News: यात्रियों ने क्यों रोकी अचानक से ट्रेन, जाने बड़ा मामला