राम रहीम ने लॉन्च किया MSG ई-कॉमर्स स्टोर, जानिए क्या क्या मिलेगा उत्पाद

MSG स्टोर की वेबसाइट को बहुभाषी बनाया गया है। इसमें हिंदी, अंग्रेज़ी, अरबी, बंगाली, हिब्रू और जापानी जैसी भाषाओं को शामिल किया गया है। इससे साफ है कि डेरा का लक्ष्य केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार तक अपनी पहुँच बनाना है। वेबसाइट पर यह भी स्पष्ट तौर पर दर्शाया गया है कि MSG ब्रांड के सभी उत्पाद डेरा सच्चा सौदा से जुड़े हुए हैं।
 

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने 40 दिन की पैरोल के दौरान एक नया ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ‘MSG’ ऐप लॉन्च किया है। 19 अगस्त को आयोजित एक ऑनलाइन सत्संग में उन्होंने ‘MSG ई-कॉमर्स स्टोर’, मोबाइल ऐप और ऑर्गेनिक सरसों तेल का उद्घाटन किया। इस मंच के जरिए अब डेरा अपने उत्पादों को भारत ही नहीं बल्कि विश्वभर में बेच सकेगा।

क्या मिलेगा MSG स्टोर पर?
MSG स्टोर पर हजारों तरह के उत्पाद उपलब्ध होंगे। इनमें ग्रॉसरी, खाद्य सामग्री, तेल, घी, कॉस्मेटिक्स, हेल्थकेयर और अन्य घरेलू आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। खास बात यह है कि हर उत्पाद पर गुरमीत राम रहीम की तस्वीर लगी होगी। कंपनी का दावा है कि ये सभी उत्पाद ऑर्गेनिक और उच्च गुणवत्ता वाले हैं।

कई भाषाओं में उपलब्ध वेबसाइट
MSG स्टोर की वेबसाइट को बहुभाषी बनाया गया है। इसमें हिंदी, अंग्रेज़ी, अरबी, बंगाली, हिब्रू और जापानी जैसी भाषाओं को शामिल किया गया है। इससे साफ है कि डेरा का लक्ष्य केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार तक अपनी पहुँच बनाना है। वेबसाइट पर यह भी स्पष्ट तौर पर दर्शाया गया है कि MSG ब्रांड के सभी उत्पाद डेरा सच्चा सौदा से जुड़े हुए हैं।

40 दिन की पैरोल पर बाहर राम रहीम
गुरमीत राम रहीम इस समय 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर हैं। यह उनकी 14वीं पैरोल है। वे 4 अगस्त 2025 को जेल से बाहर आए थे। उन्हें 15 अगस्त को अपना 58वां जन्मदिन मनाने के लिए यह पैरोल दी गई है। हालांकि, भीड़ जुटाने की अनुमति नहीं मिलने के कारण वे ऑनलाइन सत्संग और मजलिस के माध्यम से ही अपने अनुयायियों से संवाद कर रहे हैं।

हरियाणा के लाल कपिल बैंसला ने बढ़ाया पलवल का मान, एशियन शूटिंग चैंपियनशिप मे जीता गोल्ड

2017 से जेल में बंद हैं राम रहीम
गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम 25 अगस्त 2017 से जेल में बंद हैं। उन्हें दो साध्वियों के यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या के मामलों में भी उन्हें सजा सुनाई गई थी। हालांकि, रणजीत सिंह हत्याकांड में बाद में हाईकोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया।