Property rate: दिल्ली-NCR में प्रॉपर्टी के दामों में उछाल, घरों के रेट 55% तक बढ़े!

Property rate: दिल्ली-एनसीआर में प्रॉपर्टी की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, घरों के रेट में 55% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खासतौर पर गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद में कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती मांग और सीमित सप्लाई के चलते यह इजाफा हुआ है। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल।
 
 
Haryana update, Property rate: भारत में प्रॉपर्टी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 2024 में दिल्ली-NCR समेत देश के सात प्रमुख शहरों में घर खरीदने की मांग बढ़ी। इस कारण घर के दामों में औसतन 23% तक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

दिल्ली-NCR में 55% तक बढ़े दाम  Property rate

दिल्ली-NCR में पिछले साल प्रॉपर्टी के दामों में 55% की बढ़ोतरी हुई। 2024 की पहली छमाही में जहां औसत कीमत 93 लाख थी, वहीं 2025 की शुरुआत में यह बढ़कर 1.45 करोड़ हो गई। हालांकि, इस साल घरों की बिक्री में 1% की मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

बेंगलुरु में 44% तक बढ़े रेट्स  Property rate

दिल्ली-NCR के बाद बेंगलुरु में भी घरों की कीमतों में 44% की बढ़ोतरी हुई। यहां औसत घर की कीमत 1.21 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

सात प्रमुख शहरों में 23% की बढ़ोतरी  Property rate

देश के सात प्रमुख शहरों में पहली बार घरों की औसत कीमत 23% तक बढ़कर 1.23 करोड़ रुपये हो गई है। कोरोना काल के बाद घरों की मांग तेजी से बढ़ी, जिससे शहरों में प्रॉपर्टी के रेट्स तेजी से बढ़े।