Online Shopping: CEO का खुलासा, जानें लोग सबसे ज्यादा क्या खरीदते हैं!

Online Shopping: ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है! एक प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी के CEO ने बताया कि लोग सबसे ज्यादा खरीदते हैं। ऑनलाइन डिस्काउंट और फ्री डिलीवरी जैसी सुविधाएं खरीदारी को और बढ़ावा देती हैं। पूरी जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।
 
 

Haryana Update: आपको बता दें, की अमेजन-फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों से एक-दो दिन में सामान मंगाने के दिन अब लद गए. नया जमाना है क्विक कॉमर्स का, जो आपके ऑर्डर के 10 मिनट के भीतर सामान डिलीवर कर देते हैं. स्विगी का इंस्‍टामार्ट हो या जोमैटो का ब्लिंकिट, ये सभी कंपनियां 10 मिनट में सामान डिलीवर कर देती हैं. यहां तक तो ठीक है, लेकिन क्‍या आपको पता है कि लोग 10 मिनट में सबसे ज्‍यादा कौन सा सामान मंगाते हैं. स्विगी इंस्‍टामार्ट के सीईओ ने इसका खुलासा कर दिया है. आप भी इसे सुनकर अपना माथा पकड़ लेंगे.

CNBC-TV18 Global Leadership Summit में आए स्विगी इंस्‍टामार्ट के सीईओ श्रीहर्ष मजेटी ने बताया कि आपको क्‍या लगता है कि लोग 10 मिनट में कौन सी चीज सबसे ज्‍यादा मंगाना चाहते हैं. अगर मैं कहूं कि लोग इंस्‍टामार्ट पर सबसे ज्‍यादा बेडशीट ऑर्डर कर रहे हैं तो कौन यकीन करेगा. लेकिन, यह सच है हमारे प्‍लेटफॉर्म पर क्विक डिलीवरी के लिए सबसे ज्‍यादा बेडशीट ही ऑर्डर की जाती है. उन्‍होंने कहा कि पहले लोग बैटरी सबसे ज्‍यादा सर्च करते थे और अब बेडशीट का ऑर्डर बढ़ गया है.