Ek Adhikari Ek Aawash: आईपीएस अधिकारियों को लगा बड़ा झटका, अब नही उठा सकेंगे इस चीज का डबल फायदा

Ek Adhikari Ek Aawash: हरियाणा सरकार अब आईपीएस अधिकारियों के दो सरकारी आवास को लेकर सख्त कदम उठा रही है।उनसे अतिरिक्त आवास वापिस लिए जा रहे हैं।
 

Ek Adhikari Ek Aawash: हरियाणा सरकार अब आईपीएस अधिकारियों के दो सरकारी आवास को लेकर सख्त कदम उठा रही है।उनसे अतिरिक्त आवास वापिस लिए जा रहे हैं। श्रीकांत जाधव, जिनके पास हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार है, को दो सरकारी आवास दिए गए थे जिनमें से अब एक वापिस ले लिया गया है।

Latest News: Dearness Allowance: डीए को लेकर सरकार ने की बड़ी घोषणा, हो सकती है इतने प्रतिशत तक की बढोतरी

श्रीकांत जाधव फिलहाल हिसार रेंज के एडीजीपी हैं। वहां भी उन्हें प्रदान किया गया है। श्रीकांत जाधव ने डीजीपी पीके अग्रवाल के नाम लेटर लिखकर करनाल का आवास अपने पास रखने की अनुमति ली थी, जिसमें कहा गया था कि उनका कुछ पर्सनल सामान व फर्निचर वहाँ रखा हुआ है।

उन्होने यह भी कहा कि हिसार वाला हाऊस छोटा होने के कारण वे अपना सारा सामान वहाँ नही रख सकते। श्रीकांत जाधव द्वारा यह भी बताया गया कि वह 30 अप्रैल, 2024 को सेवानिवृत्त होंगे हैं। उनका निजी आवास की अभी बन रहा है। ऐसे में जिन अधिकारियों के रिटायरमेंट में एक वर्ष से भी कम समय रहता है, उन्हें कुछ रियायतें दी जानी चाहिए।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीकांत जाधव द्वारा 7 मार्च को नारकोटिक्स डिपार्टमेंट से रिजाइन कर दिया था। उन्हें सरकारी आवास खाली करने का ऑर्डर डीजीपी पीके अग्रवाल के अनुसार जुलाई में हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक के नाम लेटर लिखा गया था। इसी दौरान, अनिल विज ने भी एक अधिकारी एक आवास नीति को गंभीरता से लागू करने के आदेश दे दिए। 9 अगस्त को सरकारी आवास का आवंटन को कैंसिल करने के ऑर्डर दिए गए है।