New Traffic Rule: हेलमेट पहनने के बाद भी कट सकता है चालान, जानें क्यों?

New Traffic Rule: अगर आप बाइक चलाते समय हेलमेट पहनते हैं, तो भी चालान कट सकता है। नए ट्रैफिक नियमों के तहत खराब या बिना ISI मार्क वाले हेलमेट पहनने पर जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा, अगर हेलमेट की स्ट्रैप नहीं लगी है या यह सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरता, तो भी कार्रवाई हो सकती है। जानें नए नियमों की पूरी जानकारी और कैसे बचें चालान से, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल।
 
 
Haryana update : अगर आप वाहन चालक हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। अक्सर वाहन के कागजात नहीं होने पर चालान कटने की बात तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सभी डॉक्यूमेंट्स सही होने के बावजूद भी आपका 2000 रुपये का चालान कट सकता है?

हालांकि, यह नियम पहले से लागू है, लेकिन बहुत से लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती। इसी वजह से उनका चालान कट जाता है। इसलिए आपको इस नए नियम के बारे में जरूर पता होना चाहिए, ताकि बेवजह चालान से बचा जा सके।

किस नियम के तहत कटेगा चालान?

अगर आपने ट्रैफिक पुलिसकर्मी से गलत व्यवहार किया, तो मोटर व्हीकल एक्ट के तहत आपका 2000 रुपये का चालान काटा जा सकता है।

क्या होता है गलत व्यवहार?

  • अगर कागजों की जांच के दौरान आप ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बहस करने लगते हैं।
  • यदि गाली-गलौज या अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं।
  • ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार करते हैं।

सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, ऐसे में ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू किया जा रहा है। कई बार लोग जांच के दौरान पुलिसकर्मियों से बहस करने लगते हैं, जो बाद में दुर्व्यवहार में बदल जाती है। ऐसे में पुलिस को कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है।

8th Pay 2025: क्लर्क से अफसर तक, जानें किसकी सैलरी कितनी बढ़ेगी

हेलमेट पहनने के बावजूद कट सकता है चालान!

हाल ही में लागू किए गए नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अगर आप सिर्फ हेलमेट पहनने को ही सुरक्षा मान रहे हैं, तो सावधान हो जाइए!

अगर स्कूटर या बाइक चलाते समय आपने हेलमेट की स्ट्रिप नहीं बांधी, तो मोटर व्हीकल एक्ट के नियम 194D के तहत 1000 रुपये का चालान काटा जा सकता है।

क्या हो सकता है कुल चालान?

  • हेलमेट न पहनने पर: 2000 रुपये
  • हेलमेट पहनने के बावजूद स्ट्रिप न लगाने पर: 1000 रुपये
  • ट्रैफिक पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार करने पर: 2000 रुपये

इसलिए, सड़क पर वाहन चलाते समय हर नियम का पालन करें और गलत व्यवहार से बचें। नहीं तो आपको बेवजह भारी चालान भरना पड़ सकता है।