Tax Bill: अगले हफ्ते आएगा नया टैक्स विधेयक, वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

New Tax Bill:वित्त सचिव तुहिन कांत पांडेय ने गुरुवार को बताया कि यह विधेयक अगले हफ्ते संसद में लाया जाएगा। यह 1961 के आयकर अधिनियम की जगह लेगा और इसे अधिक सरल, स्पष्ट और करदाताओं के लिए सहज बनाया गया है।
 

Tax News: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 के बजट भाषण के दौरान घोषित नया आयकर विधेयक जल्द ही संसद में पेश किया जाएगा। वित्त सचिव तुहिन कांत पांडेय ने गुरुवार को बताया कि यह विधेयक अगले हफ्ते संसद में लाया जाएगा। यह 1961 के आयकर अधिनियम की जगह लेगा और इसे अधिक सरल, स्पष्ट और करदाताओं के लिए सहज बनाया गया है।

कैबिनेट बैठक में होगी चर्चा

नए आयकर विधेयक पर शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा होने की संभावना है। इसमें बजट 2025-26 के दौरान घोषित किए गए आयकर दरों, स्लैब और स्रोत पर कर कटौती (TDS) से जुड़े प्रावधानों को भी शामिल किया जाएगा। वित्त सचिव ने उद्योग मंडल PH.D चैंबर्स के एक कार्यक्रम में कहा कि नया विधेयक पारंपरिक लंबी कानूनी भाषा से मुक्त होगा, और इसमें जटिल कानूनी प्रावधानों व स्पष्टीकरणों को न्यूनतम रखा जाएगा।

आसान और सरल भाषा में तैयार होगा नया कानून

वित्त सचिव पांडेय ने स्पष्ट किया कि नए विधेयक में कोई नया कर या अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं डाला जाएगा। इसका उद्देश्य केवल कर कानून को आसान और पारदर्शी बनाना है, ताकि इसे आम नागरिक भी आसानी से समझ सकें।

उन्होंने कहा, "कानून सिर्फ कानूनी पेशेवरों के लिए नहीं होते, इसे नागरिकों के लिए भी सरल और बोधगम्य होना चाहिए।"

नए आयकर विधेयक को केवल छह महीनों में तैयार किया गया है और इसमें पुराने, अप्रासंगिक प्रावधानों को हटाकर इसे अधिक स्पष्ट और कम बोझिल बनाया गया है।

New Expressway: हरियाणा के इन गांवों से गुजरेंगे 3 हाईवे, इन गांवों के लोगों की चमकेगी किस्मत