Mustard Oil Rate: सरसों तेल सस्ता हुआ, जानिए आज का बाजार भाव

Mustard Oil Rate : सरसों तेल खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है। बाजार में सरसों तेल के दामों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे आम लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। ताजा रेट के अनुसार, खुदरा और थोक बाजार में तेल की कीमतें पहले के मुकाबले कम हुई हैं। अगर आप भी सरसों तेल खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज का नया बाजार भाव जरूर जान लें। नीचे देखें पूरी डिटेल।
 
 
Haryana update : सरसों के तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। लाल सरसों तेल के दाम में 5 से 6 रुपये प्रति लीटर तक की कमी आई है। जानकारी के अनुसार, मार्च के पहले सप्ताह तक सरसों तेल की कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

सरसों की अच्छी पैदावार बनी गिरावट की वजह

इस बार सरसों की फसल अच्छी हुई है, जिसके कारण तेल की कीमतों में कमी आई है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि नई फसल आने के बाद कीमतों में और नरमी आ सकती है।

थोक बाजार में सरसों तेल की कीमतें

थोक मंडी पंडरा में सलोनी और हाथी ब्रांड का सरसों तेल 148 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, जबकि साधारण सरसों तेल 135 से 140 रुपये प्रति लीटर के दाम पर उपलब्ध है।

जनवरी के आखिरी और फरवरी के पहले सप्ताह में सरसों तेल की कीमत 153 से 155 रुपये प्रति लीटर थी, लेकिन अब इसमें 5 से 6 रुपये की कमी आ गई है।

रिफाइंड तेल की कीमतों में भी कमी

रिफाइंड तेल के दामों में भी 1 से 2 रुपये प्रति लीटर की गिरावट आई है। फॉर्च्यून रिफाइंड तेल अब 145 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, जबकि साधारण रिफाइंड तेल 120 से 130 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध है।

थोक बाजार में सरसों के दाम

  • मध्यम लाल सरसों: 60-62 रुपये प्रति किलो
  • बड़ा लाल सरसों: 75-76 रुपये प्रति किलो
  • पीला सरसों: 90-98 रुपये प्रति किलो (राजस्थान से आयातित)

खुदरा बाजार में सरसों तेल की कीमतें (प्रति लीटर रुपये में)

ब्रांड कीमत
सलोनी 150
हाथी 150-152
फॉर्च्यून रिफाइंड 147
सूरजमुखी तेल 147

मंडी व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में सरसों तेल की कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी।