Traffic Rule: बाइक चलाते समय जरूर पहनने जूते? वरना कट सकता है आपका चालान!

Traffic Rule : अगर आप भी वाहन चलाते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस आपका चालान काटती है। ऐसे में कई बार दोपहिया वाहन चालकों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या चप्पल पहनकर दोपहिया वाहन चलाने पर आपका चालान कट सकता है या नहीं। आइए जानते हैं इसे लेकर क्या है ट्रैफिक नियम।
 

Traffic Rule (Haryana Update) : अगर आप भी वाहन चलाते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस आपका चालान काटती है। ऐसे में कई बार दोपहिया वाहन चालकों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या चप्पल पहनकर दोपहिया वाहन चलाने पर आपका चालान कट सकता है या नहीं।

क्या कहता है एक्ट?
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ साल पहले मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन किया गया था। 2019 में मोटर व्हीकल एक्ट में किए गए बदलावों का मकसद सुरक्षा को और पुख्ता बनाना था। ऐसे में दोपहिया से लेकर चार पहिया वाहन चालकों के लिए नियमों को और भी सख्त कर दिया गया। इन नियमों का मकसद सड़क पर सुरक्षा बढ़ाना और हादसों को रोकना है।

वाहन नहीं चलाना चाहिए-
जानकारी के अनुसार अगर आपके मन में यह सवाल उठता है कि क्या चप्पल और हाफ पैंट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने पर चालान कटता है। तो आपको पता होना चाहिए कि ऐसा कोई नियम नहीं है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ऐसा कोई नियम नहीं है कि दोपहिया वाहन चालक चप्पल पहनकर वाहन न चलाएं।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही थी कि चप्पल पहनकर वाहन चलाने पर चालान हो सकता है। इसको लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि चप्पल पहनकर बाइक चलाना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में कोशिश करें कि बाइक चलाते समय जूते जरूर पहनें। लेकिन ऐसा न करने पर कोई ट्रैफिक पुलिस आपका चालान नहीं काट सकती। अगर जूते पहनकर कोई दुर्घटना होती है तो आपके पैर चप्पल पहनने से ज्यादा सुरक्षित रहते हैं। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा था कि ऐसी अफवाहों से बचें कि कम कपड़े या चप्पल पहनकर वाहन चलाने पर चालान हो सकता है।