मनु महाराज है Real Life Singham, खुद IPS होकर IAS को किया था अरेस्ट

Real Life Singham: एक समय पर मनु महाराज का खौफ बिहार में ऐसा था कि उनके नाम से ही अपराधी कांपने लगते थे.
 

Real Life Singham: मनु महाराज बचपन से ही आईपीएस अधिकारी बनना चाहते थे. इसलिए उन्होंने आईएएस मिलने के बावजूद आईपीएस (IPS) ही चुना था. 


 
मनु महाराज बिहार कैडर के 2005 बैच के अफसर हैं. 7 साल पटना में एसएसपी रहने के बाद अगस्त 2021 से वह बिहार के बाहर भी अपनी सर्विस देने लगे.


 
वहीं आपको बता दें जब उनकी तैनाती बिहार में थी तो उन्होंने बिहार कर्मचारी चयन आयोग के नियुक्ति घोटाले में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार की भी गिरफ्तारी की थी. जब तक वो बिहार में रहे सीएम नीतीश कुमार के बेहद विश्वसनीय अफसरों में गिने जाते थे. 


 
मनु महाराज की शुरुआती पढ़ाई हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुई है. इसके बाद उन्हें IIT रुड़की में दाखिला मिल गया था. यहां से ग्रेजुएशन करने के बाद मनु महाराज ने UPSC एग्जाम देने का फैसला किया था. और फिर आईपीएस अधिकारी बने.