Mahashivratri : महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाएं, क्या ना खाएं? जानें यहां
Haryana update : What to eat in Mahashivratri Fast (महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए):हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस साल यह पर्व 26 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा। भगवान शिव को समर्पित इस दिन व्रत रखने का विशेष महत्व होता है। यह व्रत न केवल आध्यात्मिक शुद्धि का माध्यम है, बल्कि शरीर और मन को स्वस्थ रखने का भी एक अच्छा उपाय माना जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि व्रत से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि इस व्रत में क्या खाया जा सकता है और किन चीजों से बचना चाहिए।
महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए? (What should be eaten during Mahashivratri fast?) (Mahashivratri Fast)
महाशिवरात्रि के व्रत में सात्विक और हल्का भोजन करना चाहिए। इस दिन लोग फलों और व्रत में खाए जाने वाले आहार का सेवन करते हैं।
व्रत में खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ:
फल: केला, सेब, अनार, पपीता, अंगूर आदि
साबूदाना: खिचड़ी, खीर या वड़ा बना सकते हैं
सिंघाड़े का आटा: पूरी या पराठा बना सकते हैं
मखाना: भुना हुआ या खीर में इस्तेमाल कर सकते हैं
दूध और दूध से बनी चीजें: दही, पनीर, मठ्ठा
ड्राई फ्रूट्स: काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश
कुट्टू का आटा: इसकी पूरी या पराठा बनाया जा सकता है
आलू: सेंधा नमक डालकर आलू की सब्जी बनाई जा सकती है
टमाटर: सब्जी या रायते में इस्तेमाल कर सकते हैं
मूंगफली: भूनकर या चटनी बनाकर खा सकते हैं
जीरा: व्रत की सब्जियों में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं
घी: व्रत के भोजन में देसी घी का उपयोग कर सकते हैं
सेंधा नमक: व्रत में सिर्फ सेंधा नमक का ही प्रयोग किया जाता है
गर्भवती महिलाएं महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाएं? (What should pregnant women eat during Mahashivratri fast?)
अगर गर्भवती महिलाएं व्रत रखना चाहती हैं, तो उन्हें कुछ विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए। पूरे दिन कुछ न कुछ हल्का फलाहारी भोजन लेती रहें और ज्यादा से ज्यादा लिक्विड डाइट अपनाएं। शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए उपयुक्त आहार:
ताजे फल और फलों का रस
नारियल पानी
दूध और छाछ
दही और पनीर
ड्राई फ्रूट्स और मखाने
साबूदाना खिचड़ी
हल्की कुट्टू या सिंघाड़े के आटे की रोटी
Mahashivratri fast के दौरान हेल्दी और संतुलित आहार का ध्यान रखना बहुत जरूरी है ताकि शरीर में ऊर्जा बनी रहे।