Maha Shivratri Vrat: व्रत कैसे करें और उपवास के नियम क्या है? जानिए पूरी डिटेल!
Maha Shivratri Vrat: महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों के लिए जरूरी जानकारी! इस दिन भगवान शिव की पूजा के साथ उपवास का विशेष महत्व होता है। लेकिन सही विधि से व्रत करना बेहद जरूरी है। व्रत के नियम क्या हैं? कौन-कौन से खाद्य पदार्थ खा सकते हैं और किन चीजों से बचना चाहिए? पूजा विधि और व्रत का सही तरीका क्या है? अगर आप भी महाशिवरात्रि पर उपवास रखने वाले हैं, तो नीचे पढ़ें पूरी डिटेल।
Feb 25, 2025, 11:40 IST
Haryana update : Maha Shivratri Vrat भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन शिवभक्त भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। इस साल Maha Shivratri Vrat 26 फरवरी 2025 को रखा जाएगा। अगर आप पहली बार Maha Shivratri Vrat रखने जा रहे हैं और इसके नियम नहीं जानते हैं, तो यहां आपको पूरी जानकारी मिलेगी।
महाशिवरात्रि व्रत विधि (Maha Shivratri Vrat Vidhi In Hindi) Maha Shivratri Vrat
- स्नान और संकल्प: व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठें, स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें और व्रत रखने का संकल्प लें।
- स्मरण और उपवास: पूरे दिन शिव का स्मरण करें और मन को शांत रखें। कुछ भक्त निर्जला उपवास रखते हैं, जबकि कुछ फलाहार ग्रहण करते हैं।
- संध्या पूजा: शाम को शुभ मुहूर्त में विधिपूर्वक शिवलिंग का जलाभिषेक करें, बेलपत्र, धतूरा, अक्षत, फल, फूल और धूप-दीप अर्पित करें।
- रात्रि जागरण: कुछ भक्त रात्रि के चारों प्रहर की पूजा करके अगली सुबह व्रत का पारण करते हैं, जबकि कुछ भक्त संध्या पूजा के बाद व्रत खोल लेते हैं।
महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाएं (Maha Shivratri Vrat Mein Kya Kha Sakte Hain) Maha Shivratri Vrat
- सिंघाड़े के आटे का हलवा
- कुट्टू के आटे की कचौड़ी या पूरी
- सिंघाड़े के आटे की पकौड़ी
- दूध और दूध से बने पदार्थ
- बिना अनाज वाली मिठाई (मखाने की खीर, नारियल बर्फी आदि)
- ठंडाई (बादाम, सौंफ, गुलाब, काली मिर्च आदि मिश्रित पेय)
- आलू दम (सेंधा नमक के साथ बना हुआ)
- कुट्टू के चावल की खीर
- फल एवं सूखे मेवे
महाशिवरात्रि व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए (Maha Shivratri Vrat Mein Kya Nahi Khana Chahiye) Maha Shivratri Vrat
- गेहूं, चावल, दाल या कोई भी साबुत अनाज
- सफेद नमक (सेंधा नमक का उपयोग करें)
- लहसुन-प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए
यदि आप यह व्रत एक समय भोजन करके रखना चाहते हैं, तो उसमें अनाज खा सकते हैं, लेकिन पूरी तरह सात्विक भोजन करें।