Lava ने भारत मे करी अपनी ProWatch V1 लॉन्च! GPS ट्रैकिंग से है लेस

Lava ProWatch V1 Price :Lava ने अपनी नई स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। कंपनी ने ProWatch VN के सक्सेसर के तौर पर Lava ProWatch V1 को लॉन्च किया है। इस वॉच में आपको सिलिकॉन और मेटल दोनों स्ट्रैप का ऑप्शन मिलता है। इसमें AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। वॉच में GPS, 110 स्पोर्ट्स मोड और दूसरे फीचर्स मिलते हैं। 
 

Lava ProWatch V1 Price (Haryana Update) : Lava ने अपनी नई स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। कंपनी ने ProWatch VN के सक्सेसर के तौर पर Lava ProWatch V1 को लॉन्च किया है। इस वॉच में आपको सिलिकॉन और मेटल दोनों स्ट्रैप का ऑप्शन मिलता है। इसमें AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। वॉच में GPS, 110 स्पोर्ट्स मोड और दूसरे फीचर्स मिलते हैं। 

Indian स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग ब्रैंड Lava भारतीय बाजार में लगातार नए डिवाइस लॉन्च कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में एक हैंडसेट लॉन्च किया था। अब कंपनी ने नई स्मार्टवॉच Lava ProWatch V1 लॉन्च की है। इस वॉच में कम कीमत में कई दमदार फीचर्स मिलते हैं। ProWatch V1 में 1.85 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्मार्ट वॉच में 2.5D GPU एनिमेशन इंजन दिया गया है। इसमें GPS और IP68 रेटिंग के साथ कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इस वॉच के खास फीचर्स।

Lava ProWatch V1 की कीमत और उपलब्धता- 
Lava ने अपनी नई स्मार्टवॉच को 2399 रुपये में लॉन्च किया है। यह कीमत वॉच के सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट की है। हालांकि, यह दूसरे वेरिएंट में भी उपलब्ध है। जल्द ही आप इस वॉच को रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीद पाएंगे। सिलिकॉन स्ट्रैप तीन कलर ऑप्शन ब्लैक नेबुला, ब्लूइश रोनिन, मिंट शिनोबी और पीची हिकारी में आता है। वहीं, इसका मेटल स्ट्रैप दो कलर और कीमतों में आता है। पीची हिकारी मेटल वेरिएंट की कीमत 2,699 रुपये है, जबकि ब्लैक नेबुला मेटल वेरिएंट की कीमत 2799 रुपये है।

क्या हैं स्पेसिफिकेशन?
लावा प्रोवॉच V1 में 1.85 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। यह स्मार्टवॉच रियलटेक 8773 चिपसेट के साथ आती है, जो डेली यूज के हिसाब से अच्छी परफॉर्मेंस देती है। यह वॉच ब्लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी के साथ आती है। इसमें GPS फीचर भी है, जो इस बजट की ज्यादातर वॉच में नहीं मिलता। कंपनी का कहना है कि इसमें VC9213 PPG सेंसर है, जिसकी मदद से हार्ट रेट और दूसरे हेल्थ मेट्रिक्स को मॉनिटर किया जा सकता है। वॉच 110 स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है। लावा की स्मार्टवॉच में योगा, रनिंग और दूसरे फीचर्स मिलते हैं। अच्छी बात यह है कि वॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है। कंपनी ने इसे ProWatch VN के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया है। कंपनी ने ProWatch V1 की बैटरी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।