IMD Rain Alert: जानिए इस सितंबर महीने में कौन से इलाके मे ज्यादा बारिश होगी, IMD ने दी मौसम की जानकारी, जाने अपने शहर का मौसम Update 

इस साल का दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तक अच्छा नहीं रहा है। देश के अधिकांश राज्यों में औसत से कम वर्षा के परिणामस्वरूप कई राज्य सूखे का सामना कर रहे हैं। यहां तक ​​कि कई जिलों में अगस्त की बारिश औसत से कम हुई, जिससे किसानों की फसलें सूखने लगीं और कई खेतों की जमीन मे दरारें पड़ने लगीं.इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने देश में september महीने के लिए वर्षा का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

 

Haryana Update: 2023 का दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन अब अपने आखिरी महीने में है। किसान अब इस माह को लेकर आशान्वित हैं। लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि सितंबर में देश के ज्यादातर इलाकों में औसत से कम बारिश होगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट है कि एक मामूली अल नीनो परिदृश्य अभी भी मौजूद है और इसके तीव्र होने और अगले साल की शुरुआत तक बने रहने का अनुमान है।

कर्मचारियो की हुई बल्ले बल्ले, अब 50% तक बढ़ाया जाएगा DA, जानिए कब लागू होगा 8th Pay Commission

september महीने में कैसे होगी वर्षा?

मौसम विभाग के अनुसार september 2023 के दौरान पूरे देश में औसत वर्षा सामान्य होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूरे देश में september महीने के दौरान दीर्घकालिक औसत LPA के 91-109% वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। 1971-2020 के आकड़ों के आधार पर सितम्बर माह का दीर्घकालिक औसत LPA 167.9 मिमी है।


आधिकारिक पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ निकटवर्ती पूर्वी भारत, Himalaya की तलहटी और पूर्व-मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ क्षेत्रों में औसत से अधिक वर्षा होने की संभावना है। इस बीच, देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या औसत से कम बारिश होने का अनुमान है।


इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग की मानें तो सितम्बर महीने के दौरान जिसमें असम, Arunachal Pradesh, मेघालय, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, Uttarakhand, तेलंगाना राज्यों के अधिकांश ज़िले शामिल है, में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है।

भारतीय मौसम विभाग IMD

वहीं केरल, Tamil Nadu, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, Maharashtra, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू–कश्मीर, लाद्दाख एवं अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र शामिल है, के अधिकांश जिलों में सामान्य या सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।


वहीं यदि तापमान की बात कि जाए तो सितंबर महीना गरम रहने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक सितम्बर महीने में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

UP Weather Alert: यूपी में भयंकर गर्मी ने किया लोगो को परेशान, 4 डिग्री तक बढ़ गया पारा, अब आने वाले 2 दिनों तक बरसेंगे बादल, होगी बुंदों की बौछार

tags: agriculture news,latest news,monsoon 2023,Rain Forecast,weather report,weather report for Farmers,weather update,आज का मौसम,किसान समाचार,किसान सहायता,ताजा समाचार,मानसून 2023,मौसम की ताजा जानकारी,Weather Update, Monsoon News, Weather Forecast, Madhya Pradesh Weather News,Monsoon In MP, IMD Rain Alert, Heavy Rain Alert, Monsoon,