Ayushman Bharat Yojana: बीमारी के समय आयुष्मान भारत योजना का क्लेम कैसे ले? यहां जानें
Ayushman Bharat Yojana:देश में कई लोग अक्सर ये सवाल पूछते हैं कि बीमारी के समय इस योजना का क्लेम कैसे किया जाता है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो हम इस बारे में बताने जा रहे हैं।
Ayushman Bharat Yojana (Haryana Update) : देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई बेहतरीन योजनाएं चला रही हैं। भारत में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो गरीबी के कारण अपनी गंभीर बीमारियों का सही तरीके से इलाज नहीं करा पाते हैं। इस वजह से कई बार जब लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं तो उनकी जान भी चली जाती है।
देश की इस समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने साल 2018 में एक बेहद शानदार योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इस योजना का लाभ उठाकर देश के गरीब लोग अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। यह योजना देश में काफी लोकप्रिय है। आयुष्मान भारत योजना का लाभ कई लोग उठा रहे हैं। इस योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है।
देश में कई लोग अक्सर ये सवाल पूछते हैं कि बीमारी के समय इस योजना का क्लेम कैसे किया जाता है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
बीमारी के समय आयुष्मान भारत योजना का दावा करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इस योजना का दावा करने के लिए आपको उस अस्पताल के हेल्पडेस्क पर जाना होगा, जहां आप अपना इलाज कराने जा रहे हैं। वहां आपको पता लगाना होगा कि क्या आयुष्मान कार्ड की मदद से वहां इलाज हो सकता है?
अगर अस्पताल इस बात के लिए राजी हो जाता है तो आप अपनी पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन करके 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इस तरह आप आयुष्मान भारत योजना का दावा कर सकते हैं।
आयुष्मान भारत योजना के तहत आप किन अस्पतालों में इलाज करा सकते हैं? इसके बारे में पता करने के लिए आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आप आयुष्मान भारत योजना के स्वास्थ्य बीमा कवर का दावा केवल उन्हीं अस्पतालों में कर सकते हैं, जो इस योजना के साथ पंजीकृत हैं।