ROTI: एक दिन में कितनी गेहूं की रोटी खाना सही? 90% लोग नहीं जानते सही मात्रा!

ROTI: अधिकतर लोग रोजाना रोटी तो खाते हैं, लेकिन सही मात्रा की जानकारी नहीं होती। ज्यादा या कम रोटी खाना सेहत पर असर डाल सकता है। शरीर की जरूरत और स्वास्थ्य को देखते हुए दिन में कितनी गेहूं की रोटी खानी चाहिए, जानने के लिए नीचे पढ़ें पूरी डिटेल।
 
Haryana update, ROTI: गेहूं की रोटी भारतीय भोजन का अहम हिस्सा है, लेकिन सवाल यह उठता है कि एक दिन में कितनी रोटी खाना सही होता है? गेहूं में कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हर व्यक्ति को अपनी उम्र, वजन और कैलोरी जरूरत के अनुसार ही रोटियों का सेवन करना चाहिए।

कैलोरी के अनुसार कितनी रोटियां खानी चाहिए?  ROTI

अधिकतर लोग मानते हैं कि भूख के अनुसार रोटी खानी चाहिए, लेकिन यह सही तरीका नहीं है। गेहूं की एक रोटी में करीब 120 कैलोरी होती है।

  • महिलाओं के लिए – सुबह के नाश्ते में 2 रोटी (240 कैलोरी) पर्याप्त होती हैं।
  • पुरुषों के लिए – सुबह के नाश्ते में 3 रोटी (360 कैलोरी) लेना सही रहता है।
  • रात के खाने में – पाचन तंत्र को ध्यान में रखते हुए 3-4 रोटी खाना बेहतर होता है।

जरूरत से ज्यादा रोटी खाने से पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है और मोटापा बढ़ सकता है।

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 6480 रुपये का इजाफा, महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी!

रोटी न खाने के क्या नुकसान हैं?  ROTI

कुछ लोग मानते हैं कि रोटी न खाने से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार लंबे समय तक रोटी न खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। कार्बोहाइड्रेट की कमी से कमजोरी, ऊर्जा की कमी और चक्कर आने की समस्या हो सकती है।

वजन कम करने के लिए रोटी खाना सही या गलत?  ROTI

कुछ लोग वजन घटाने के लिए रोटी खाना छोड़ देते हैं, लेकिन यह सही तरीका नहीं है। गेहूं में कार्बोहाइड्रेट और ग्लूटेन अधिक मात्रा में होता है, जो शरीर में फैट बढ़ाने का कारण बन सकता है।

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रोटी की मात्रा कम करें, लेकिन पूरी तरह से इसे छोड़ना सही नहीं है। इसके बजाय, हरी सब्जियों और सलाद का सेवन करें। ज्यादा रोटी खाने से ब्लड शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या भी हो सकती है।

रोटी हमारी सेहत के लिए जरूरी है, लेकिन इसे संतुलित मात्रा में खाना चाहिए। जरूरत से ज्यादा रोटी खाने से वजन बढ़ सकता है और इसे पूरी तरह छोड़ने से शरीर में कमजोरी आ सकती है। इसलिए संतुलित मात्रा में रोटी का सेवन करें और अपनी डाइट में हरी सब्जियों और प्रोटीन युक्त आहार को भी शामिल करें।