Haryana News : Smart Bijli Meter के साथ लगेगी Hi-Tech बिजली लाइनें
Haryana News : हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर! सरकार ने स्मार्ट बिजली मीटर के साथ हाई-टेक बिजली लाइनों को लगाने की योजना शुरू कर दी है। इससे बिजली आपूर्ति पहले से ज्यादा सुचारू होगी और उपभोक्ताओं को कम बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। स्मार्ट मीटर से क्या फायदे होंगे? हाई-टेक बिजली लाइनों से लोगों को कैसे लाभ मिलेगा? पूरी जानकारी के लिए नीचे पढ़ें डिटेल।
Haryana Update : हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज ने बताया कि केंद्र सरकार ने रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के तहत हरियाणा राज्य की विभिन्न बिजली परियोजनाओं के लिए 6797 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। बताया जा रहा है कि इसमें से गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों के लिए सिस्टम आधुनिकीकरण और स्मार्ट डिस्ट्रीब्यूशन के लिए 3,638.21 करोड़ रुपये के कार्यों को भी मंजूरी दी गई है।
Free Silai Machine : महिलाओं की हुई मौज, ऐसे मिलेगी फ्री सिलाई मशीन
गौरतलब है कि रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम यानी पुनर्विकसित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) भारत सरकार की एक पहल है जिसका उद्देश्य बिजली वितरण क्षेत्र की वित्तीय क्षमता और परिचालन दक्षता को बढ़ाना है। अनिल विज ने बताया कि इसमें स्मार्ट मीटरिंग कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित करना और प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाना आदि कार्य शुरू करना शामिल है।