Haryana News : हरियाणा में अब ड्रोन से मिलेगा सामान, ऐसे करें ऑर्डर
Haryana News : हरियाणा में अब तकनीक की नई उड़ान भरते हुए ड्रोन से सामान डिलीवरी शुरू होने जा रही है। यह नई सेवा कुछ चुनिंदा शहरों में शुरू होगी, जिससे ग्राहकों को तेजी से सामान मिलने की सुविधा मिलेगी। ऑर्डर करने के लिए मोबाइल ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल करना होगा, जिसके बाद ड्रोन निर्धारित पते पर डिलीवरी करेगा। अगर आप भी इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं, तो नीचे जानें पूरी डिटेल।
Haryana Update : Gurugram में बढ़ते Traffic जाम को देखते हुए 'स्काई एयर' नामक कंपनी ने एक अनोखी पहल शुरू की है। अब इस कंपनी के ड्रोन रोजमर्रा के जरूरी सामान की डिलीवरी करेंगे। इसके लिए एक विशेष ड्रोन प्वाइंट बनाया गया है, जिससे Gurugram के मेडिकल, आईटी और इंडस्ट्रियल हब में रहने वाले लोगों को उनके जरूरी सामान की तेज डिलीवरी मिलेगी। यह तकनीक Traffic जाम की समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकती है।
70 से अधिक सोसाइटी में शुरू हुई ड्रोन डिलीवरी सेवा
ड्रोन डिलीवरी से अब लोग मिनटों में अपना Order प्राप्त कर सकेंगे। कंपनी के संस्थापक अंकित कुमार के अनुसार, यह तकनीक लोगों की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी मात्र 7 मिनट में ग्राहकों तक सामान पहुंचाने में सक्षम है। फिलहाल, यह सेवा Gurugram की 70 से अधिक सोसाइटी में शुरू की जा चुकी है।
2026 Pay Commission : कर्मचारियों के पे स्केल में आएगा फर्क, सैलरी में होगी बम्पर बढ़ोतरी
जल्द ही पूरे एनसीआर में शुरू होगी सेवा
अब तक ड्रोन का उपयोग केवल मेडिकल सुविधाओं की आपूर्ति के लिए किया जा रहा था, लेकिन अब रोजमर्रा के सामान भी लोगों तक ड्रोन के जरिए पहुंचाए जाएंगे। कंपनी की योजना जल्द ही पूरे एनसीआर और दिल्ली के अन्य इलाकों में यह सेवा शुरू करने की है। इस नई तकनीक के माध्यम से शहरवासियों को तेज और सुविधाजनक डिलीवरी का लाभ मिलेगा, जिससे Traffic की समस्या से राहत भी मिलेगी।