Good News: हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! रिटायरमेंट पर अब मिलेंगे अब इतने लाख

Good News: हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार ने रिटायरमेंट पर मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नए नियम के तहत कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर पहले से ज्यादा लाखों रुपये मिलेंगे। यह फैसला कब से लागू होगा और इससे किन कर्मचारियों को फायदा मिलेगा? अगर आप भी इस नई पॉलिसी से जुड़ी पूरी जानकारी चाहते हैं, तो नीचे पढ़ें पूरी डिटेल।
 

Haryana Govt Employees News, Haryana Update : हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के लिए काम की खबर है। सरकार की ओर से कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार ने मृत्यु-सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी की सीमा में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इस फैसले को हरियाणा सरकार ने मंजूरी दे दी है।

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला-
हरियाणा सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक मदद मिलेगी। पहले ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख रुपये थी, इसे बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है। अब हरियाणा में रिटायर होने वाले सरकारी कर्मचारियों को 25 लाख रुपये दिए जाएंगे। सीएम सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में यह फैसला लिया गया।

ऐसे मिलेगा लाभ-
यह फैसला ग्रेच्युटी भुगतान अधिनियम 1972 के तहत लागू किया गया है। इस अधिनियम के तहत अगर कोई कर्मचारी किसी संस्थान में 5 साल या उससे ज्यादा समय तक काम करता है तो उसे ग्रेच्युटी का भुगतान किया जाता है। ग्रेच्युटी एक लाभ योजना है, जो कर्मचारियों को तब दी जाती है। जब वह रिटायर होता है। यदि कोई कर्मचारी अपने पद से इस्तीफा दे देता है या सड़क दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो जाती है, तो कर्मचारी को आर्थिक सहायता के रूप में ग्रेच्युटी प्रदान की जाती है। अगर आप भी ऐसी खबरों की जानकारी चाहते हैं, तो हमारे इस पेज को फॉलो कर सकते हैं।