Haryana : हरियाणा के इस जिले में बनेगा फुट ओवरब्रिज, लोगों की परेशानी होगी कम!

Haryana : हरियाणा के इस जिले में जल्द ही फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा, जिससे लोगों को सड़क पार करने में सुविधा मिलेगी। सरकार ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह फैसला लिया है। ओवरब्रिज बनने से पैदल यात्रियों को राहत मिलेगी और सड़क हादसों में भी कमी आएगी। यह प्रोजेक्ट कब पूरा होगा और इससे किन इलाकों के लोगों को फायदा मिलेगा? नीचे जानें पूरी डिटेल।
 
 

Haryana Update. हरियाणा के रेवाड़ी के लोगों के लिए खुशी की खबर है: दिल्ली-जयपुर (NH-48) हाइवे पर मालपुरा गांव के पास फुट ओवरब्रिज का निर्माण मंजूर हो गया है। ऑथोरिटी के हस्ताक्षर होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इसका निर्माण 16 करोड़ रुपये का होगा।

दिल्ली जयपुर हाइवे पर कंपनियांमालपुरा के आसपास NH-48 के दोनों ओर बहुत सारी कंपनियां हैं। यहां फुट ओवरब्रिज नहीं होने के कारण पैदल यात्रियों को हाइवे पार करके गुजरना पड़ता है। इसके अलावा, ग्रामीणों के बच्चों और बुजुर्गों को हाइवे के आर-पार जाते समय और अधिक कठिनाई होती है। दैनिक रूप से इस हाइवे पर गाड़ी चलती रहती है। ऐसे में सड़क पार करते समय दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।

जनवरी 2022 में मालपुरा पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया था कि सरकार ने फुट ओवरब्रिज के लिए बजट मंजूर किया है। उन्होने बताया था कि जल्द ही फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा, जिससे गांव के लोगों की परेशानी दूर होगी, लेकिन दो साल बीतने के बावजूद भी काम शुरू नहीं हो सका।