Haryana : हरियाणा के सफाई कर्मचारियों की मौज! CM सैनी का बड़ा ऐलान
आदेश जारी, सभी जिलों में लागू
इस फैसले को लागू करने के लिए विकास एवं पंचायत विभाग ने सभी जिला उपायुक्तों, सीईओ जिला परिषद, सभी DDPO और BPDO को आदेश जारी कर दिए हैं। यह बढ़ोतरी सरकारी आदेश के साथ तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है।
सफाई कर्मचारियों की नाराजगी, बढ़ोतरी को बताया मजाक
सरकार के इस फैसले से ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन नाराज है। हरियाणा राज्य प्रधान देवीराम ने कहा कि पिछले साल 24 नवंबर को जींद रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का मानदेय 26,000 रुपये और शहरी सफाई कर्मचारियों का 27,000 रुपये करने की घोषणा की थी।
लेकिन अब सिर्फ 1,000 रुपये की बढ़ोतरी किए जाने पर कर्मचारियों ने इसे सरकार की वादाखिलाफी और मजाक करार दिया है। यूनियन का कहना है कि सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया गया, जिससे हजारों सफाई कर्मचारी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
यूनियन कर सकती है विरोध प्रदर्शन
यूनियन ने सरकार से पुरानी घोषणा के अनुसार मानदेय बढ़ाने की मांग की है। अगर सरकार इस मांग को नहीं मानती, तो ग्रामीण सफाई कर्मचारी आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं। अब देखना होगा कि हरियाणा सरकार इस नाराजगी को दूर करने के लिए क्या कदम उठाती है।