सरकारी कर्मचारी भी अब इन एक्सप्रेस में कर सकेंगे 'मुफ्त' यात्रा!

Leave Travel Concession​ : मंगलवार को जारी आदेश में DoPT ने कहा, "मामले की जांच और परीक्षण के बाद कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने व्यय विभाग के परामर्श से निर्णय लिया है कि अब तेजस एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सरकारी कर्मचारियों की पात्रता के अनुसार एलटीसी के तहत यात्रा की अनुमति होगी।"
 

Leave Travel Concession (Haryana Update) ​: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने देश के करोड़ों सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया है। केंद्र ने अब अपने कर्मचारियों को अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) के तहत वंदे भारत एक्सप्रेस और तेजस एक्सप्रेस में यात्रा करने की अनुमति दे दी है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को एलटीसी के तहत विभिन्न प्रीमियम ट्रेनों की स्वीकार्यता को लेकर विभिन्न कार्यालयों/व्यक्तियों से कई सुझाव मिले थे, जिसके बाद केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को एलटीसी के तहत वंदे भारत और तेजस में यात्रा करने की अनुमति देने का फैसला किया।

पहले राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और दुरंतो एक्सप्रेस में थी यात्रा की अनुमति-
डीओपीटी ने मंगलवार को जारी आदेश में कहा, "व्यय विभाग के परामर्श से मामले की जांच और परीक्षण करने के बाद कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने फैसला किया है कि अब सरकारी कर्मचारियों की पात्रता के अनुसार एलटीसी के तहत तेजस एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा की अनुमति दी जाएगी।"

टिकट पर खर्च किया गया पैसा वापस मिलता है-
आपको बता दें कि लीव ट्रैवल कंसेशन के तहत केंद्र सरकार के पात्र कर्मचारियों को इस सुविधा का लाभ उठाने पर पेड लीव के अलावा अन्य यात्राओं के लिए उनके द्वारा खर्च किए गए टिकट के पैसे वापस मिलते हैं। इस सुविधा के तहत सरकारी कर्मचारी 4 साल के ब्लॉक के दौरान अपने गांव-घर या भारत में किसी भी स्थान पर जा सकते हैं। इस योजना के तहत सरकारी कर्मचारी या तो दो साल के ब्लॉक में दो बार अपने घर जाने के लिए एलटीसी का लाभ उठा सकते हैं या दो साल की अवधि में एक बार अपने घर जाने और दो साल के दूसरे ब्लॉक में भारत में किसी भी स्थान पर जाने के लिए इसका लाभ उठा सकते हैं।