Haryana में बढ़ा साइबर क्राइम, रोजाना 1500 शिकायतों से अब बढ़कर 2800 हुईं

Cyber Crime in Haryana : पुलिस महानिदेशक (DGP haryana) शत्रुजीत कपूर ने राज्य अपराध शाखा द्वारा अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। कपूर ने राज्य अपराध शाखा में लंबित 11 बड़े मामलों को लेकर अब तक की गई कार्रवाई को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की।
 

Haryana Update : उन्होंने राज्य अपराध शाखा के अधिकारियो को प्रदेश में 5 या 10 करोड़ से ऊपर के फ्रॉड के मामलों को टेकओवर करते हुए उनकी जांच करने के निर्देश दिए। डीजीपी ने निर्देश दिए कि 1 जुलाई से देशभर में 3 नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं, ऐसे में जरूरी है कि नए कानूनों के अनुरूप कार्य किया जाए। 
साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर भी अपने विचार रखें। बैठक में एसपी साइबर अमित दहिया ने बताया कि वर्ष 2023 में साइबर हेल्पलाइन नंबर पर रोजाना 1500 शिकायतें प्राप्त होती थीं, जिनकी संख्या अब बढ़कर 2500 से 2800 के बीच हो गई है। ऐसे में जरूरी है कि हेल्पलाइन नंबर पर तैनातकर्मियों की संख्या को बढ़ाया जाए। 
साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तैनात कर्मियों की संख्या बढ़ाने के आदेश
मामले पर कार्रवाई करते हुए डीजीपी ने ने साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 पर तैनात कर्मियों की संख्या को बढ़ाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन नंबर पर आने वाला प्रत्येक कॉल महत्वपूर्ण है। ऐसे में हमारा उत्तरदायित्व है कि सभी कॉल समय पर अटेंड हो ताकि इस पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जा सके। 

 

8th Pay Commission : जल्द लागू होने जा रहा है आठवां वेतन आयोग, देखिए क्या क्या बदलेगा


राज्य अपराध शाखा की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ममता सिंह ने हरियाणा में साइबर अपराध से संबंधित हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान की जा रही है, जहां से साइबर अपराध के मामले अपेक्षाकृत अधिक रिपोर्ट होते हैं। साइबर अपराधी पुलिस के रडार पर हैं और साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।

 

Mosam Update : हरियाणा में आज सुबह से झमाझम बारिश, कल भी बारिश के साथ इन इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना