Haryana: CM सैनी ने जारी की Lado Lakshmi Yojana की नई अपडेट! 

Haryana :हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा के आगामी बजट सत्र के बाद इस योजना को लागू किया जा सकता है।
 

Haryana Update : Haryana के CM नायब सिंह सैनी ने हाल ही में लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा के आगामी बजट सत्र के बाद इस योजना को लागू किया जा सकता है। CM Saini ने कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह वादा भाजपा ने अक्टूबर 2024 में चुनाव से पहले किया था। अब सरकार ने इसे लागू करने की पूरी योजना बना ली है और बजट में इस योजना के लिए प्रावधान किया जाएगा।

CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि Lado Lakshmi Yojan के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह योजना हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा थी। CM Saini ने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने इस योजना को लागू करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और इसे विधानसभा के बजट सत्र में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने यह भी पुष्टि की कि भाजपा सरकार संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। योजना के शुभारंभ के बाद, राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए इसकी निगरानी करेगी कि इसका लाभ जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचे। इस योजना के क्रियान्वयन से राज्य की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, विशेषकर उन परिवारों की महिलाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।