Haryana: CM नायब सैनी ने की युवाओं की मौज! हर महीने मिलगे इतने रुपये
Haryana Update: हरियाणा सरकार की ओर से बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य हर वर्ग को लाभ पहुंचाना है। आज हम आपको हरियाणा सरकार की एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका उद्देश्य लाखों युवाओं को लाभ पहुंचाना है। इस योजना का नाम युवा सक्षम योजना हरियाणा है। इस योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को मासिक भत्ता दिया जाता है।
2016 में शुरू हुई थी योजना-
इस योजना के तहत सरकार बेरोजगार युवाओं को भत्ता देती है। यह भत्ता 12वीं पास, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट को दिया जाता है। इस योजना की शुरुआत साल 2016 में हुई थी। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी के लिए रोजगार के अधिक अवसर विकसित करना है। सरकार चाहती है कि कोई भी युवा बेरोजगार न रहे।
बेरोजगारी भत्ता-
इस योजना के तहत 12वीं पास उम्मीदवारों को 1200 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता मिलता है। ग्रेजुएट उम्मीदवारों को 2 हजार रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता मिलता है, पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों को 3500 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता मिलता है। सरकार की इस योजना के तहत 2 लाख 61 हजार युवाओं को लाभ मिलेगा।
युवाओं के लिए पहल-
इस योजना के तहत हरियाणा सरकार में पंजीकृत विभिन्न विभागों/बोर्डों/निगमों/समितियों आदि तथा निजी कंपनियों/उद्यमों के अंतर्गत एक माह में अधिकतम 100 घंटे काम करने के बदले 6 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाता है। बेरोजगारी भत्ते के साथ रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। यह योजना युवाओं के लिए एक महत्वाकांक्षी पहल है।
पात्रता शर्तें-
आवेदक हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं स्नातक तथा स्नातकोत्तर होना चाहिए।
आवेदक राज्य के रोजगार कार्यालय के लाइव रजिस्टर (किसी भी) में न्यूनतम तीन वर्ष की अवधि के लिए पंजीकृत होना चाहिए। यह अवधि वर्ष की 1 नवंबर को पूरी होनी चाहिए।
योजना के लिए आपकी न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदक किसी भी सरकारी सेवा से बर्खास्त नहीं होना चाहिए अन्यथा उसे इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
आवेदक के परिवार की सभी स्रोतों सहित वार्षिक आय 3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
जरूरी दस्तावेज-
पहचान प्रमाण पत्र (फैमिली आईडी)
शैक्षणिक प्रमाण पत्र- (10+2/स्नातक/स्नातकोत्तर की मार्कशीट और डिग्री)
आधार कार्ड
पैन कार्ड
बैंक खाता
राशन कार्ड
ऐसे कर सकते हैं सक्षम योजना हरियाणा के लिए रजिस्ट्रेशन-
सक्षम योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको लॉग इन करना होगा।
यहां आपको “फ्री जॉब सीकर्स रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करना होगा।
सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और “पंजीकरण जारी रखें” पर क्लिक करें।
अब आपको रीडायरेक्ट किए गए पेज पर 5 पेज का फॉर्म दिखाई देगा।
आपको इस फॉर्म को ठीक से भरना होगा और ‘सेव/नेक्स्ट’ पर क्लिक करना होगा।
अब आप योजना के तहत रजिस्टर हो जाएंगे।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के 15 दिनों के अंदर जरूरी दस्तावेज प्रोविजनल आई-कार्ड की कॉपी के साथ संबंधित/स्थानीय रोजगार कार्यालय में जमा कराने होंगे।
इसके बाद सक्षम युवा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और लॉग इन करें।
अब एक और फॉर्म खुलेगा जिसे भरकर जमा करना होगा।