Basant Panchami 2025: आज के दिन इस तरह  मां सरस्वती को करें प्रसन्न, होगा फायदा 

Basant Panchami 2025: आज, 2  फरवरी 2025 वसंत पंचमी का त्योहार है। विशेष रूप से इस अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा करने का विधान है।
 

आज, 2  फरवरी 2025 वसंत पंचमी का त्योहार है। विशेष रूप से इस अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा करने का विधान है। विशेष भोजन भी खाया जाता है। यह मां सरस्वती को प्रसन्न करता है और सुख और समृद्धि देता है।

 


यदि आप मां सरस्वती की कृपा पाना चाहते हैं, तो वसंत पंचमी की पूजा के दौरान मां सरस्वती की आरती करें। धार्मिक मान्यता है कि मां सरस्वती की आरती करने से आशीर्वाद मिलता है। साथ ही करियर और कारोबार में उम्मीद की तरह सफलता मिलती है। आइए मां सरस्वती की आरती पढ़ें।

 


सरस्वती माता की आरती


जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता ।
सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता ॥


जय जय सरस्वती माता...
चन्द्रवदनि पद्मासिनि, द्युति मंगलकारी ।
सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी ॥


जय जय सरस्वती माता...
बाएं कर में वीणा, दाएं कर माला ।
शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला ॥


जय जय सरस्वती माता...
देवी शरण जो आए, उनका उद्धार किया ।
पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया ॥
जय जय सरस्वती माता...
विद्या ज्ञान प्रदायिनि, ज्ञान प्रकाश भरो ।
मोह अज्ञान और तिमिर का, जग से नाश करो ॥


जय जय सरस्वती माता...
धूप दीप फल मेवा, माँ स्वीकार करो ।
ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो ॥
जय जय सरस्वती माता...
माँ सरस्वती की आरती, जो कोई जन गावे ।
हितकारी सुखकारी, ज्ञान भक्ति पावे ॥
जय जय सरस्वती माता...
जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता ।
सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता ॥

सरस्वती माता की आरती-2


ओइम् जय वीणे वाली, मैया जय वीणे वाली
ऋद्धि-सिद्धि की रहती, हाथ तेरे ताली
ऋषि मुनियों की बुद्धि को, शुद्ध तू ही करती
स्वर्ण की भाँति शुद्ध, तू ही माँ करती॥


ज्ञान पिता को देती, गगन शब्द से तू
विश्व को उत्पन्न करती, आदि शक्ति से तू॥
हंस-वाहिनी दीज, भिक्षा दर्शन की
मेरे मन में केवल, इच्छा तेरे दर्शन की॥


ज्योति जगा कर नित्य, यह आरती जो गावे
भवसागर के दुख में, गोता न कभी खावे॥

क्या आपको भी नहीं पता डेरा सच्चा सौदा को क्यों करते है करोड़ों लोग फॉलो, पढ़े पूरी खबर