पर्सनल डिटेल्स चोरी होने से लगता है डर? Aadhaar Card की जगह करे VID का इस्‍तेमाल! 

Use VID instead of Aadhaar Card :आधार में आपकी निजी जानकारी होती है। आप चाहें तो VID के जरिए अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं। जानिए VID के क्या फायदे हैं और इसे कैसे जनरेट करें। आजकल हर छोटे-बड़े काम के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है।
 

Use VID instead of Aadhaar Card (Haryana Update) : आधार में आपकी निजी जानकारी होती है। आप चाहें तो VID के जरिए अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं। जानिए VID के क्या फायदे हैं और इसे कैसे जनरेट करें। आजकल हर छोटे-बड़े काम के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। सिम खरीदना हो या बैंक अकाउंट खोलना हो, आधार कार्ड देना जरूरी है।

लेकिन आधार में आपकी निजी जानकारी भी होती है। ऐसे में आधार कार्ड के जरिए निजी जानकारी लीक या चोरी होने का खतरा रहता है। लेकिन आप चाहें तो VID के जरिए अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं। VID का मतलब वर्चुअल ID होता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार की वर्चुअल ID भी जारी करता है। इसके कई फायदे हैं, लेकिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। यहां जानिए VID के क्या फायदे हैं और इसे कैसे जनरेट करें। 

आधार कार्ड का विकल्प है वर्चुअल ID- 
वर्चुअल ID आपके आधार कार्ड का विकल्प है। यह 16 अंकों का नंबर होता है जो आधार के नंबर से मैप होता है। इसका इस्तेमाल आधार वेरिफिकेशन के लिए किया जा सकता है। UIDAI की वेबसाइट से वर्चुअल ID जनरेट की जा सकती है। एक आधार कार्ड के लिए एक ही वर्चुअल ID बनाई जा सकती है। यूजर इसे जितनी बार चाहे उतनी बार जनरेट कर सकता है। यह कोड कम से कम एक दिन के लिए वैध होता है। लेकिन जब तक यूजर दूसरा नया कोड जनरेट नहीं करता, तब तक पिछला कोड वैध रहता है। निजी और सरकारी दोनों ही संस्थाओं में अपना ई-केवाईसी पूरा करने के लिए आप आधार कार्ड की जगह वर्चुअल आईडी देकर अपना काम करवा सकते हैं।

VID के कई फायदे-
आधार की सुरक्षा और निजी जानकारी को लीक होने से बचाने के लिए UIDAI ने वर्चुअल आईडी का विकल्प दिया है। जब यूजर आधार की जगह किसी व्यक्ति, एजेंसी या फर्म को अपना वर्चुअल आईडी देते हैं, तो एजेंसी आवेदक का आधार नंबर हासिल नहीं कर पाती और हमेशा की तरह वेरिफिकेशन हो जाता है। इस तरह से आधार नंबर और दूसरी जानकारी एजेंसी के साथ शेयर नहीं होती। ऐसे में आधार नंबर और दूसरी जानकारी को हैक होने से बचाया जा सकता है। इसके अलावा अगर आप VID का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको हर समय अपना आधार कार्ड जेब में रखने की जरूरत नहीं होती। ऐसे में इसके खोने का खतरा भी नहीं रहता।

VID कैसे जनरेट करें?
आधार वर्चुअल आईडी जनरेट करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक आईडी https://www.uidai.gov.in./ पर जाना होगा।
इसमें लॉग इन करें और आधार सर्विस में जाकर वर्चुअल आईडी पर क्लिक करें।
यहां एक पेज खुलेगा, जिसमें आपको 16 अंकों का आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड डालना होगा।
इसके बाद सेंड ओटीपी पर क्लिक करके ओटीपी जनरेट करें और सबमिट कर दें।
ओटीपी सबमिट करने के बाद जनरेट वीआईडी ​​पर क्लिक करें। इसके बाद आपको वर्चुअल आईडी जनरेट होने का मैसेज मिलेगा।
इसके अलावा आप एमआधार ऐप के जरिए भी यह आईडी जनरेट कर सकते हैं।
इसके अलावा आप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1947 पर एसएमएस भेजकर भी वीआईडी ​​जनरेट कर सकते हैं।