AC Tips : गर्मियों में नहीं आएगा AC से ज्यादा बिल, करें ये काम
AC Tips : अगर आप गर्मियों में एसी का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं लेकिन बिजली के बढ़ते बिल से परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप एसी का इस्तेमाल तो कर सकते हैं लेकिन बिना ज्यादा बिजली खर्च किए। कौन-से तरीके अपनाने से बिजली का बिल कम आएगा? एसी को सही तापमान पर कैसे सेट करें? पूरी जानकारी के लिए नीचे पढ़ें डिटेल।
Haryana Update: बिजली बिल बढ़ने की टेंशन की वजह से कई लोग बहुत जरूरत होने पर या फिर सिर्फ रात में सोने के समय ही एसी का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी एसी की वजह से बढ़े हुए बिजली के बिल से बचना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की होने वाली है।
आपको बता दें कि कई बार गलत तरीके से एसी चलाने की वजह से भी बिजली का बिल बढ़ने लगता है। आप अगर कुछ बातों का ध्यान रखें तो एसी के बिल को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
फिल्टर की करें सफाई
किसी भी एसी का फिल्टर उसका अहम भाग होता है। यही वह पार्ट है जिससे हवा का वेंटिलेशन होता है। कई बार लोग छह छह महीने या फिर पूरे साल तक फिल्टर को साफ नहीं करते हैं। इस तरह की गलती भी एसी के बिल को काफी तेजी से बढ़ाती है। एसी के फिल्टर पर गंदगी जमा होने से ठीक से वेंटिलेशन नहीं होता और इससे कंप्रेसर पर अधिक प्रेशर पड़ता है जिससे बिल बढ़ने लगता है।
Free Silai Machine : महिलाओं की हुई मौज, ऐसे मिलेगी फ्री सिलाई मशीन
AC में सही टैम्प्रेचर सेट करें
कई बार लोग एसी को सबसे कम तापमान में चलाते हैं। लोगों को लगता है कि कम तापमान में सेट करने से कम बिजली बिल आएगा लेकिन ऐसा नहीं है। आप एसी में जितना टैम्प्रेचर कम रखेंगे बिल उतना अधिक आएगा। अगर आप एसी को एक आइडियल ट्रैम्प्रेचर में चलाते हैं तो बिजली की खपत कम होती है और साथ ही बिल भी कम आता है। बिजल बिल कम करने के लिए आपको एसी का ट्रैम्प्रेचर 22-24 डिग्री के आस पास ही सेट करना चाहिए।