Space Pollution: अंतरिक्ष का कचरा धरती पर गिरने से हो सकता है ये, जानिए पूरा मामला
Haryana Update. Pollution In Space: जरा सोचिए की आप आराम से शाम की चाय पी रहे हैं और तभी धड़ाम से आकर एक old rocket debris आकर आपकी छत पर आ गिरता है. घर को भारी नुकसान पहुंचता है.
लेकिन क्या ऐसी घटना होना मुमकिन है? क्या old rocket debris से लोगों को आने वाले समय में नुकसान पहुंच सकता है?
Also Read This News- Bollywood: Siddharth और Kiara की चैट हो गयी वायरल, बोले- 6 बजे...
क्या आपको इस बात का अंदाजा है कि हर मिनट space से धरती पर कचरा गिरता ही रहता है लेकिन वो इतना छोटा होता है कि हमारी आखें उन्हें देख नहीं पाती हैं. लगभग हर साल 40 हजार टन धूल धरती पर space से आ गिरती है.
कई बार ऐसा भी हुआ है कि spaceसे कचरा गिरने की वजह से इमारतें गिरी हैं लेकिन अभी तक अंतरिक्ष से धरती पर कचरा गिरने से किसी की भी मौत की खबर तो सामने नहीं आई है. लेकिन क्या ऐसा हो सकता है, ये बड़ा सवाल है.
वैज्ञानिकों की माने तो space में Human Made कचरें की मात्रा बढ़ती जा रही है. ये इसलिए हो रहा है क्योंकि पिछले कुछ सालों में बहुत सारे नये रॉकेट्स को space में भेजा गया है. पिछले 30 साल में स्पेस में सैटेलाइट्स की तादाद काफी बढ़ गई है.
यही satellites बेकार होकर धरती पर गिर रही हैं. Nature Astronomy जर्नल में एक नई स्टडी प्रकाशित हुई है जिसमें बताया गया है कि अंतरिक्ष से रॉकेट्स, उनके हिस्से और पुराने satellites(कचरा) गिरने की घटनाएं बढ़ जाएगी और भविष्य में धरती पर स्पेस से कचरा गिरने की घटनाएं सामान्य हो जाएंगी, जिनसे लोगों की मौत भी हो सकती है.
Also Read This News- Giorgia Spotted: पसीने में तर जिम से निकलीं अरबाज खान की गर्लफ्रेंड, देखिए तस्वीरें
स्टडी में ये भी सामने आया है कि जकार्ता, ढाका, लागोस, न्यूयॉर्क, बीजिंग और मॉस्को में ऐसी घटनाएं होने का सबसे ज्यादा खतरा है. आने वाले दस साल में स्पेस से गिरने वाले रॉकेट से 10 प्रतिशत लोगों की मौत होने की आंशका है. अभी फिलहाल में ऐसी कोई स्थिति नहीं हैं लेकिन अगले दस साल में ऐसी स्थिति बन सकती है.