8th Pay Commission का नोटिफ़िकेशन जारी होगा इस दिन

8th Pay Commission : 8वीं पे कमीशन का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा, और इसकी तारीख का खुलासा हो गया है। यह नोटिफिकेशन आगामी महीने के अंत तक जारी होने की उम्मीद है। इस कमीशन के तहत कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी और भत्तों में बदलाव की घोषणा की जाएगी। कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी और अन्य लाभों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। जानें इस नोटिफिकेशन से जुड़ी पूरी जानकारी 

 

Haryana Update : Sarkari Employees 8th Pay Commission के तहत Salary बढ़ौतरी का इंतजार कर रहे हैं।। जैसा कि आप लोग जानते हैं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते कल यानी 1 Feb 2025 को यूनियन Budget 2025 पेश किया है। इस Budget से Sarkari Employees कई तरह की उम्मीद लगाए बैठे थे लेकिन Budget 2025 में 8th Pay Commission को लेकर किसी भी प्रकार की कोई घोषणा नहीं की गई है। आइए खबर में जानते हैं कि 8th पे कमीशन को लेकर कब जारी होगा नोटिफिकेशन....


8th Pay Commission पर क्या थीं उम्मीदें? 


Budget 2025 से पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सरकार 8th Pay Commission को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। ऐसे Sarkari Employees को उम्मीद थी कि उनके Salary स्ट्रक्चर में संशोधन को लेकर कुछ नई घोषणाएं हो सकती हैं। हालांकि, Budget में ऐसा कोई भी ऐलान नहीं किया गया। इसके तहत Sarkari Employees की Basis Salary 51,000 रुपये तक हो सकती है।


पूर्व वित्त सचिव ने क्या कहा?


इस मुद्दे पर पूर्व वित्त सचिव ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा कि Pay Commission की स्थापना की घोषणा आमतौर पर Budget में नहीं की जाती। उन्होंने स्पष्ट किया कि आप Budget में Pay Commission की स्थापना की घोषणा नहीं करते। मंत्री पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि नया Pay Commission गठित किया जाएगा। हालांकि, इसकी आधिकारिक अधिसूचना अभी जारी नहीं की गई है।

Tax Rules : कैश रखने से पहले जरूर जान लें ये नियम

पूर्व वित्त सचिव ने आगे कहा कि सरकार अगले 1-2 महीनों में Pay Commission को फॉर्मली एनाउंस कर सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि आयोग के गठन के लिए कई जरूरी कदम उठाने होते हैं, जिनमें आयोग के सदस्यों का चयन, अप्रूवल प्रोसेस और टर्म ऑफ रेफरेंस तैयार करना शामिल है। ये सभी प्रक्रियाएं Budget का हिस्सा नहीं होती हैं और इन्हें अलग से पूरा किया जाता है।


आगे क्या होगा? 

हालांकि 8th Pay Commission को लेकर अभी तक कोई फॉर्मल घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सरकार अगले 3-4 महीने में इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। वित्त मंत्रालय से जुड़ी रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार अगले कुछ महीनों में आयोग का गठन कर सकती है। Sarkari Employees को अब सरकार की अगली आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।